केरल : हाईकोर्ट ने अयप्पा मीट खातों में अनियमितताओं पर स्पष्टीकरण मांगा
कोच्चि, 11 फरवरी (आईएएनएस)। केरल हाईकोर्ट ने सबरीमाला ग्लोबल अयप्पा मीट के आय और व्यय खातों में गंभीर विसंगतियों को चिह्नित किया है, यह देखते हुए कि अनियमितताएं प्रथम दृष्टया 'गंभीर वित्तीय अनुशासनहीनता' की ओर इशारा करती हैं। साथ ही त्रावणकोर देवासम बोर्ड को विस्तृत स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
मध्य प्रदेश: हाईकोर्ट ने बाघों की मृत्यु में अचानक हुई वृद्धि पर मांगी रिपोर्ट
जबलपुर, 11 फरवरी (आईएएनएस)। हाल के महीनों में बाघों की मौतों के मामले को गंभीरता से लेते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को राज्य सरकार और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) को 25 फरवरी तक इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी तसलीम अहमद की जमानत याचिका...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 2020 के दिल्ली दंगों के 'बड़ी साजिश मामले' में आरोपी तसलीम अहमद द्वारा दायर याचिका पर नोटिस जारी किया है। उन्होंने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत जमानत देने से इनकार करने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी।
केरल : हाई कोर्ट ने डिपोर्ट किए गए भारतीय नागरिक की मौत की जांच...
कोच्चि, 11 फरवरी (आईएएनएस)। केरल हाई कोर्ट ने बुधवार को कुवैत से डिपोर्ट किए गए भारतीय नागरिक सूरज लामा के लापता होने और मौत के संबंध में दायर हेबियस कॉर्पस याचिका को बंद करने से इनकार कर दिया।
मेघालय कोयला खदान त्रासदी मामले में एनएचआरसी ने लिया स्वतः संज्ञान, मांगी रिपोर्ट
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि मेघालय के पूर्वी जैंतिया हिल्स जिले के थांगस्काई इलाके में एक अवैध कोयला खदान में हुए धमाके में 18 मजदूरों की मौत हो गई।
नीतीश कटारा मर्डर केस : दिल्ली हाईकोर्ट ने विकास यादव को फरलो देने से...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को नीतीश कटारा मर्डर केस के दोषी विकास यादव की अर्जी खारिज कर दी। दोषी ने अर्जी में हाल ही में हुई शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ समय बिताने और सामाजिक रिश्ते बनाए रखने के लिए 21 दिन की फरलो मांगी थी।
दो शादी का मामला : कलकत्ता हाई कोर्ट ने एक्टर और भाजपा विधायक हिरण...
कोलकाता, 11 फरवरी (आईएएनएस)। कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को बंगाली एक्टर और भाजपा विधायक हिरण चटर्जी को दो शादियों के मामले में एंटीसिपेटरी बेल दे दी।
सोनम वांगचुक को लेकर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया जवाब, कहा- ‘चिकित्सकीय आधार...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। सोशल एक्टिविस्ट और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की हिरासत से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि स्वास्थ्य के आधार पर सोनम वांगचुक को रिहा करना मुमकिन नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट ने गाइडलाइंस को लेकर केंद्र और यूजीसी को जारी किया नोटिस
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम, 2026' को चुनौती देने वाली दो नई याचिकाओं पर केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने इन याचिकाओं को पहले से लंबित पुरानी याचिकाओं के साथ जोड़कर एक साथ सुनने का निर्देश दिया है।
एईएल आपराधिक मानहानि मामले में पत्रकार रवि नायर दोषी करार, एक साल की सजा...
गांधीनगर, 10 फरवरी (आईएएनएस)। गांधीनगर की एक अदालत ने अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में पत्रकार रवि नायर को दोषी ठहराते हुए एक वर्ष की कारावास की सजा और जुर्माना लगाया है।
