जम्मू-कश्मीर: ब्रिटिश नागरिकता छिपाकर सरकारी नौकरी पाने का मामला, ईओडब्ल्यू ने दाखिल की चार्जशीट

जम्मू, 5 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) कश्मीर, क्राइम ब्रांच ने एक बड़े फर्जीवाड़े के मामले में चार्जशीट दाखिल की। ईओडब्ल्यू कश्मीर ने एफआईआर संख्या 76/2022 के तहत आरपीसी की धारा 199 और 420 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम), श्रीनगर की अदालत में अफशां शबीर के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया है। आरोपी अफशां शबीर, शिबाथ जदीबल की रहने वाली हैं और सैयद अकील अहमद की पत्नी हैं।

अल फलाह यूनिवर्सिटी का चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार, दो दिन की पुलिस रिमांड

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। फरीदाबाद का अल फलाह यूनिवर्सिटी एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर है। हालिया कार्रवाई में दिल्ली पुलिस ने यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच इस मामले की गहन जांच कर रही है।

बिहार: पूर्णिया में थाना परिसर में स्थित गार्ड क्वार्टर के अंदर मृत पाया गया...

पटना, 4 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर थाना में बुधवार को थाने के परिसर में स्थित गार्ड क्वार्टर के अंदर एक कांस्टेबल मृत पाया गया। कांस्टेबल की मौत के कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

दलित महिला से अभद्रता का मामला : कर्नाटक कोर्ट ने 12 लोगों को पांच...

बेलगावी, 4 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेलगावी जिले के वंटामुरी गांव में दलित महिला अभद्रता मामले में बुधवार को एक स्थानीय अदालत ने 12 लोगों को दोषी ठहराया।

दक्षिण कोलकाता में झड़प के सिलसिले में तीन और गिरफ्तार, अब तक 19 गिरफ्तार

कोलकाता, 4 फरवरी (आईएएनएस)। पुलिस ने दक्षिण कोलकाता के गोलपार्क इलाके में दो गुटों के बीच हुई झड़प के सिलसिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही रविवार को बम विस्फोट और गोलीबारी सहित हिंसा के संबंध में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 19 हो गई है। हालांकि, मुख्य आरोपी सोना पप्पू अभी भी फरार है।

सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल में एसआईआर के खिलाफ ममता बनर्जी की याचिका पर...

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट बुधवार को पश्चिम बंगाल में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की वैधता को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इनमें से एक याचिका मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दायर की है, जिसमें उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) पर राजनीतिक भेदभाव करने और एसआईआर कराने में तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

ओडिशा: भारत में अवैध रूप से घुसे नौ बांग्लादेशी नागरिकों को दो साल की...

भुवनेश्वर, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भुवनेश्वर की एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को नौ बांग्लादेशी नागरिकों को बिना पासपोर्ट, वीजा या किसी अन्य वैध यात्रा दस्तावेज के भारत में प्रवेश करने के आरोप में दो साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

पीएमएलए के तहत ईडी ने इंदौर के पूर्व नगर निगम अधिकारी की संपत्ति जब्त...

इंदौर, 3 फरवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के पूर्व कर्मचारी चेतन पाटिल और उनकी पत्नी ज्योति पाटिल की 39.91 लाख रुपए की संपत्ति को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है।

केरल हाईकोर्ट ने ‘वेंजारामूडु हत्याकांड’ पर बनी फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से...

कोच्चि, 3 फरवरी (आईएएनएस)। केरल हाईकोर्ट ने मंगलवार को मलयालम फिल्म 'कालम परंजा कथा' की सिनेमाघरों में रिलीज पर रोक लगाने की याचिका पर सुनवाई की। यह फिल्म वेंजारामूडु हत्याकांड पर आधारित बताई जा रही है।

भोपाल कोर्ट परिसर में वकीलों ने नाबालिग के साथ रेप के आरोपी को पीटा

भोपाल, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भोपाल जिला कोर्ट परिसर में वकीलों और आम लोगों के एक ग्रुप ने नाबालिग से रेप के आरोपी को जमकर पीटा। इस दौरान पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हो गई। यह घटना उस वक्त घटी जब आरोपी, जिसकी पहचान ओसाफ अली खान के रूप में हुई है, को कोर्ट लाया गया।

खरी बात