मद्रास हाईकोर्ट ने तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने का आदेश दिया
चेन्नई, 6 जनवरी (आईएएनएस)। मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने मंगलवार को एक पुराने आदेश को बरकरार रखा, जिसमें तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाने का निर्देश दिया गया था। कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार और मंदिर प्रशासन की अपील को खारिज कर दिया।
वोटर लिस्ट विवाद मामले में सोनिया गांधी की याचिका पर सुनवाई स्थगित, 7 फरवरी...
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय नागरिकता हासिल किए बिना मतदाता सूची में कथित रूप से नाम शामिल कराए जाने के मामले में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से जुड़ी याचिका पर सुनवाई टल गई है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले में दाखिल रिवीजन पिटीशन पर सुनवाई होनी थी, लेकिन सोनिया गांधी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगे जाने के बाद अदालत ने अगली तारीख तय कर दी है।
‘मैं किडनैप किया गया राष्ट्रपति और एक युद्ध बंदी हूं’, अमेरिकी अदालत में बोले...
न्यू यॉर्क, 6 जनवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो, जिन्हें अमेरिका ने पकड़कर नशीले पदार्थों से जुड़े आतंकवाद के आरोपों में मुकदमे के लिए न्यूयॉर्क लाया है, ने एक अमेरिकी संघीय न्यायाधीश के सामने कहा कि वह निर्दोष हैं और खुद को “युद्ध बंदी” मानते हैं।
मादुरो को प्रारंभिक सुनवाई के लिए संघीय अदालत में पेश किया गया
न्यूयॉर्क, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी सैनिकों द्वारा वेनेजुएला में गिरफ्तार किए जाने के बाद निकोलस मादुरो को सोमवार को न्यूयॉर्क की एक संघीय अदालत में पेश किया गया। मादुरो पर नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े आतंकवाद (नार्को-टेररिज्म) के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
बिहार में अवैध रेत और पत्थर खनन माफियों पर कार्रवाई तेज हुई
पटना, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने अवैध रेत और पत्थर खनन के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। बिहार सरकार ने अवैध खनन माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए पिछले साल दिसंबर में राज्यव्यापी व्यापक अभियान की शुरुआत की।
हैदराबाद में चाइनीज मांझे के प्रति जीरो टॉलरेंस: पुलिस कमिश्नर सज्जनार
हैदराबाद, 5 जनवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने सोमवार को कहा कि चाइनीज मांझे को लेकर जीरो टॉलरेंस होगा। चाइनीज मांजा पहले से ही तेलंगाना में प्रतिबंधित है।
‘आपने भगवान को भी नहीं छोड़ा’, सबरीमाला सोना चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी के मामले में देवास्वोम बोर्ड के पूर्व सदस्य केपी शंकर दास को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें शंकर दास ने केरल हाईकोर्ट के आदेश में उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों को हटाने की मांग की थी।
गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर जितेंद्र खुराना ने दी सफाई, कहा- कानून के...
चंडीगढ़, 5 जनवरी (आईएएनएस)। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। डेरा प्रमुख के प्रवक्ता जितेंद्र खुराना ने कहा कि हर कैदी को 70 दिन की पैरोल मिलती है, इन्हें भी कानून के तहत मिली है।
दिल्ली बार काउंसिल का चुनाव लड़ने वाले दिव्यांग उम्मीदवारों को ‘सुप्रीम’ राहत, नामांकन फीस...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली बार काउंसिल (डीबीसी) चुनाव में शारीरिक रूप से विकलांग वकीलों को बड़ी राहत दी है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को दिल्ली बार काउंसिल के चुनाव लड़ने के लिए शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों की नामांकन फीस को 1.25 लाख रुपए से घटाकर 15 हजार रुपए कर दिया है। कोर्ट के फैसले को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सबरीमाला सोना चोरी मामला: केरल हाई कोर्ट ने एसआईटी को छह हफ्ते का और...
कोचि, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सबरीमाला सोना चोरी मामले में केरल हाईकोर्ट ने क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को जांच के लिए 6 हफ्ते का अतिरिक्त समय दिया है। हाई कोर्ट की देवास्वोम बेंच ने एसआईटी की जांच की प्रगति पर संतोष भी जताया है।
