नेपाल: जेन-जी विरोध प्रदर्शन मामले में पूर्व गृहमंत्री तलब, ओली से भी पूछताछ की...
काठमांडू, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। नेपाल में जेन जी विरोध प्रदर्शनों की जांच कर रहे आयोग ने पूर्व गृहमंत्री को तलब किया है। आगामी दिनों में विभिन्न अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली का नाम भी शामिल है।
मार्शल लॉ के लिए उत्तर कोरिया में ड्रोन नहीं भेजे: पूर्व राष्ट्रपति यून का...
सोल, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल ने उन आरोपों को खारिज किया जिनमें कहा गया था कि अपने लगाए मार्शल लॉ को सही साबित कराने के लिए उन्होंने उत्तर कोरिया में ड्रोन भेजे थे। अपने दावे को साबित करने के लिए उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपनी फोन कॉल का हवाला दिया।
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस वाहन पर हमला, 5 की मौत
इस्लामाबाद, 23 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बार फिर पुलिस को निशाना बनाया गया। वाहन पर हुए इस हमले में 5 पुलिसकर्मी मारे गए। स्थानीय मीडिया ने इसकी जानकारी दी है।
न्यू साउथ वेल्स ‘ग्लोबलाइज द इंतिफादा’ जैसे नारों पर लगा सकता है बैन
सिडनी, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। बोंडी बीच पर हनुक्का कार्यक्रम में हुए आतंकी हमले को लेकर तमाम चर्चाओं के बीच न्यू साउथ वेल्स 'ग्लोबलाइज द इंतिफादा' पर बैन लगाने की योजना बना रहा है। प्रांत के प्रीमियर क्रिस मिन्स ने कहा कि आगामी हफ्ते में इसे लेकर सदन में फैसला हो सकता है।
जापान में अपनी ही सरकार के खिलाफ 450 से ज्यादा लोगों ने मुकदमा ठोका,...
टोक्यो, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। जापान के सैकड़ों लोग अपनी सरकार से नाराज हैं। उन्हें अपनी तो चिंता है ही साथ ही आने वाली पीढ़ियों की भी। यही वजह है कि गुरुवार को लोगों ने सरकार को क्लाइमेट चेंज पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर कर दिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार देश में इस तरह का ये पहला मामला है।
पाकिस्तान की एंटी-टेररिज्म कोर्ट ने केपी के सीएम अफरीदी को भगोड़ा घोषित किया
इस्लामाबाद, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान स्थित खैबर पख्तूनख्वा के वजीर-ए-आला यानी मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी अपनी जिम्मेदारियों से बच कर भाग गए हैं! ऐसा इस मुल्क की एंटी-टेररिज्म कोर्ट (एटीसी) का मानना है। एक नहीं बल्कि दो लंबित मामलों को लेकर ये फरमान सुनाया गया है।
‘दोषी पाया गया तो जिंदगी भर सलाखों के पीछे रहेगा आतंकी’: बोंडी बीच हमले...
सिडनी/कैनबरा, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। सिडनी बोंडी बीच आतंकी घटना को अंजाम देने वाला नवीद अकरम अगर दोषी पाया गया तो जिंदगी भर सलाखों के पीछे काट सकता है। ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस कमिश्नर क्रिसी बैरेट ने बुधवार को इस संदर्भ में एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर हमले का आतंकी दोषी पाया गया तो उसे आजीवन कारावास की सजा मिलेगी।
जर्मनी: संसद में सांसद ने किया कुछ ऐसा, हो सकती है तीन साल की...
बर्लिन, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। जर्मनी की राजधानी बर्लिन स्थित बुंडेस्टाग (रैखस्टाग भवन) में एक विवादास्पद घटना सामने आई है, जिसमें अल्टरनेटिव फॉर डॉयचलैंड (एएफडी) पार्टी के 60 वर्षीय सांसद पर नाजी सैल्यूट करने का आरोप लगा है।
बांग्लादेश: हादी गोलीकांड के बाद यूनुस सरकार ने शुरू किया ‘ऑपरेशन डेविल हंट फेज-2’
ढाका, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने 'ऑपरेशन डेविल हंट फेज-2' शुरू करने का ऐलान किया है। सरकार ने इसे लेकर तर्क भी दिया है। कहा है कि यह फरवरी 2026 में होने वाले आम चुनावों से पहले अवैध हथियारों से होने वाली असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए लिया गया है।
नामीबिया ने ओवरस्टे करने वाले विदेशी नागरिकों को एक महीने की दी राहत
विंडहोक, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। नामीबिया ने एक महीने के एमनेस्टी प्रोग्राम (आम-माफी कार्यक्रम) की घोषणा की है। इसके तहत विदेशी नागरिक जो अपने इमिग्रेशन (आप्रवासन) परमिट से ज्यादा समय तक देश में रुके हैं, वे बिना किसी मुकदमे, जुर्माने या हिरासत के स्वेच्छा से देश छोड़ सकते हैं। यह घोषणा देश के गृह मंत्रालय, इमिग्रेशन, सुरक्षा और रक्षा मंत्रालय ने की है।
