पंजाब में ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ अभियान: केजरीवाल और भगवंत मान ने भाजपा, अकाली दल,...

मोगा, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब के मोगा शहर में आयोजित विलेज डिफेंस कमिटी शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को ‘युद्ध नशा विरुद्ध’ अभियान पर सीधा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने राज्य को नशीले पदार्थों के कारोबार में डूबने दिया।

सबरीमला समीक्षा पर केरल सरकार सतर्क, एनएसएस और एसएनडीपी ने रुख बदलने का डाला...

तिरुवनंतपुरम, 16 फरवरी (आईएएनएस)। सबरीमला में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश से जुड़े फैसले की समीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में दोबारा सुनवाई शुरू होने से पहले केरल की विजयन सरकार ने सतर्क रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श के बाद ही अपना अंतिम पक्ष तय करेगी।

बंगाल की खाड़ी में बांग्लादेशी ट्रॉलर जब्त, 28 मछुआरे गिरफ्तार

कोलकाता, 16 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्री सीमा का उल्लंघन कर भारतीय जलक्षेत्र में घुसने के आरोप में बांग्लादेशी ट्रॉलर (मछली पकड़ने वाली नावों ) को जब्त कर लिया। इस दौरान 28 बांग्लादेशी मछुआरों को भी हिरासत में लिया गया।

हम्पी गैंगरेप-हत्या मामला: कर्नाटक कोर्ट ने तीन दोषियों को सुनाई फांसी

बेंगलुरु, 16 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के कोप्पल जिले की गंगावती स्थित प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने हम्पी के पास सनापुर झील क्षेत्र में पिछले वर्ष हुए गैंगरेप और हत्या मामले में तीन दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है।

सुप्रीम कोर्ट ने अबू सलेम की समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज की

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। 1993 मुंबई हत्याकांड के दोषी अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अबू सलेम द्वारा भारत और पुर्तगाल के बीच प्रत्यर्पण समझौते के तहत समय से पहले रिहाई की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया।

फैन मर्डर केस : एक्टर दर्शन ने जेल में मनाया 49वां जन्मदिन, फैंस ने...

बेंगलुरु, 16 फरवरी (आईएएनएस)। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता दर्शन इस समय एक फैन की हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। सोमवार को दर्शन ने अपना 49वां जन्मदिन जेल में ही सेलिब्रेट किया। वहीं, जेल के बाहर उनके समर्थकों ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया।

पाकिस्तान के कानून मंत्री का दावा, ‘इमरान खान चश्मा लगाकर देखें तो दिक्कत नहीं,...

इस्लामाबाद, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कानून मंत्री आजम नजीर तरार ने सोमवार को दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत दुरुस्त है, चिंता की कोई बात नहीं है, और चश्मे के साथ उनकी एक आंख की रोशनी 70 फीसदी बची है। इसके साथ ही उन्होंने पीटीआई शासित केपी में किए जा रहे रोड ब्लॉक को भी गैर कानूनी करार दिया।

सुप्रीम कोर्ट 7 अप्रैल से सभी महिलाओं के प्रवेश पर सबरीमाला पुनर्विचार मामले की...

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों की संविधान पीठ सबरीमाला पुनर्विचार मामले में दायर याचिकाओं की सुनवाई 7 अप्रैल से शुरू करेगी।

उन्नाव कांड : पिता की पुलिस हिरासत में मौत मामले में कुलदीप सिंह सेंगर...

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। उन्नाव दुष्कर्म केस मामले में पीड़िता के परिवार वालों ने अब दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। युवती ने अपने पिता की कथित पुलिस हिरासत में मौत के मामले में दोषी करार दिए गए पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा बढ़ाने की मांग की है, जिस पर 19 फरवरी को सुनवाई होगी।

लैंड फॉर जॉब केस : लालू-राबड़ी ने खुद को बताया निर्दोष, कोर्ट में ट्रायल...

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार को सीबीआई द्वारा जांच किए जा रहे रेलवे में जमीन के बदले नौकरी के भ्रष्टाचार के कथित मामले में खुद को निर्दोष बताया और मुकदमे का सामना करने की इच्छा व्यक्त की।

खरी बात