सुप्रीम कोर्ट में बंगाल एसआईआर के खिलाफ सीएम ममता की याचिका पर सुनवाई आज
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने इलेक्टोरल रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को चुनौती दी है।
बढ़ती जंगल की आग की घटनाओं पर एनजीटी ने केंद्र और राज्यों को नोटिस...
नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। देशभर में जंगल की आग की बढ़ती घटनाओं को लेकर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और कई वैधानिक प्राधिकरणों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस जंगल की आग की रोकथाम और प्रबंधन के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया।
पाकिस्तान: पीटीआई संस्थापक इमरान खान की याचिका खारिज, जेल में पर्सनल डॉक्टर से मिलने...
रावलपिंडी, 7 फरवरी (आईएएनएस)। रावलपिंडी की एंटी-टेररिज्म कोर्ट (एटीसी) ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मेडिकल पिटीशन खारिज कर दी। उन्होंने जेल में अपने निजी डॉक्टरों से मिलने और मेडिकल चेकअप की इजाजत मांगी थी। अदालत ने कहा कि जेल नियमों के अनुसार इमरान खान को उचित चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।
मध्य प्रदेश: ईडी ने डबल मनी स्कैम मामले में दाखिल की चार्जशीट
भोपाल, 6 फरवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय के भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में डबल मनी घोटाले से जुड़े मामले में अजय तिडके और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
यौन मामलों में सहमति की उम्र घटाने पर खतरे में पड़ सकती है बच्चों...
नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि पॉक्सो अधिनियम 2012 के तहत 18 वर्ष से कम आयु का हर व्यक्ति बच्चा माना जाता है। सरकार ने कहा कि यौन गतिविधियों से जुड़े मामलों में सहमति की उम्र को कम करना या किसी तरह की छूट देना बच्चों की सुरक्षा को कमजोर कर सकता है।
कुवैत से डिपोर्ट किए गए लापता भारतीय का शव कलामासेरी में मिला, हाई कोर्ट...
कोच्चि, 6 फरवरी (आईएएनएस)। केरल उच्च न्यायालय को शुक्रवार को जानकारी दी गई कि हाल ही में कलामसेरी से बरामद किया गया एक शव सूरज लामा का है। सूरज लामा भारतीय नागरिक थे, जो कुवैत से निर्वासित होने के बाद कोच्चि हवाई अड्डे पर पहुंचे और उसके बाद लापता हो गए थे।
राजस्थान हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जांच जारी
जयपुर, 6 फरवरी (आईएएनएस)। राजस्थान हाई कोर्ट को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एहतिहात के तौर पर परिसर को खाली कराया गया।
रिचा इंडस्ट्रीज घोटाला: ईडी ने अरविंद कुमार को किया गिरफ्तार, 8 दिन की हिरासत
गुरुग्राम, 6 फरवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने रिचा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) से जुड़े बहुचर्चित बैंक घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी के पूर्व रेजोल्यूशन प्रोफेशनल (आरपी) अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया है। अरविंद कुमार दिसंबर 2018 से जून 2025 तक रिचा इंडस्ट्रीज के आरपी के तौर पर कार्यरत थे। उन्हें 3 फरवरी 2026 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली दंगा मामला: आरोपियों की जमानत पर नोटिस जारी, पुलिस से मांगी स्थिति रिपोर्ट
नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। 2020 में हुए दिल्ली दंगों से जुड़े मामलों में दिल्ली हाई कोर्ट और राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान अलग-अलग मामलों में महत्वपूर्ण आदेश पारित किए गए हैं, जिनसे दंगों की कथित साजिश और पुलिस कार्रवाई से जुड़े मामलों पर नया मोड़ आया है।
मेघालय कोयला खदान हादसा: हाईकोर्ट ने खदान मालिकों की गिरफ्तारी का दिया आदेश
शिलांग, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मेघालय में अवैध कोयला खदानों के लगातार चलने पर सख्त रुख अपनाते हुए हाई कोर्ट ने ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में एक कथित अवैध खनन स्थल पर हुए जानलेवा विस्फोट के सिलसिले में तुरंत गिरफ्तारी का आदेश दिया है। विस्फोट में 18 लोगों की जान चली गई थी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

