यूपी दिवस पर वैज्ञानिक डॉ. ऋतु और उद्यमी नवीन को यूपी गौरव से सम्मानित...
लखनऊ, 23 जनवरी (आईएएनएस)। प्रदेश सरकार यूपी दिवस पर विश्व पटल पर राज्य का नाम रौशन करने वाली दो विभूतियों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित करेेगी। उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए समिति द्वारा लखनऊ की मिशन निदेशक के रूप में चंद्रयान मिशन में अहम भूमिका निभाने वाली वैज्ञानिक डॉ. ऋतु करीधल श्रीवास्तव और फोर्ब्स, फॉर्च्यून जैसी पत्रिकाओं के कवर पर नियमित रूप से छाए रहने वाले कानपुर के उद्यमी नवीन तिवारी का चयन किया गया।
दिल्ली सरकार 20 से 22 जनवरी तक विशेष रामलीला कराएगी
नई दिल्ली, 19 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार शनिवार से तीन दिवसीय भव्य रामलीला का आयोजन करने जा रही है। आईटीओ के पास स्थित प्यारेलाल ऑडिटोरियम में 22 जनवरी तक होने जा रही यह विशेष रामलीला निशुल्क है। श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा शाम 4 से 7 बजे तक तीन घंटे रामलीला का लाइव मंचन किया जाएगा।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन हजारीबाग और जमशेदपुर में बनेंगे कलाकृतियों के दो...
रांची, 15 जनवरी (आईएएनएस)। 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में झारखंड में दो जगहों पर अनूठा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। जमशेदपुर में एक कलाकार जहां दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी रंगोली बना रहा है, वहीं हजारीबाग में कलाकारों की एक टोली 15 लाख प्लास्टिक बॉटलों के ढक्कनों से राम दरबार की विशाल झांकी बनाने में जुटी है।
RNTU के टैगोर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की मिस्टर प्रीतम...
भोपाल : 14 जनवरी/ रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के टैगोर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की मिस्टर प्रीतम प्यारे नाटक की मनमोहक...
झारखंड के प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी जस्टिन इमाम नहीं रहे
रांची, 13 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड की सांस्कृतिक धरोहरों और विरासतों के संरक्षण और उन्हें अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाने वाले प्रसिद्ध संस्कृतिकर्मी जस्टिन इमाम का हृदयाघात से निधन हो गया।
अयोध्या में 22 जनवरी को 100 मंचों पर सांस्कृतिक शोभायात्रा के सारथी बनेंगे 2,500...
अयोध्या, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में 14 जनवरी से 24 मार्च तक देश-प्रदेश से लेकर दुनियाभर के 5,000 कलाकार एक तरफ जहां विभिन्न माटी की संस्कृतियों के सुरों की गंगा को प्रवाहित करेंगे तो वहीं इन 70 दिनों में 15 से अधिक देशों के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे।
एफिल टावर से लेकर टाइम्स स्क्वायर तक राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की धूम
लखनऊ, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के भव्य शुभारंभ और श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सिर्फ उत्तर प्रदेश और देश में ही नहीं, बल्कि यूरोप से लेकर अमेरिका तक धूम है। ये उत्सव अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर से लेकर यूरोप के एफिल टावर तक देखने को मिलेंगे।
गोरखपुर महोत्सव के मंच पर वनटांगिया दिखाएंगे फैशन का जलवा
गोरखपुर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। दशकों तक समाज की मुख्यधारा से कटे रहने के बाद विगत छह सालों से विकास की प्रक्रिया संग कदमताल कर रहे वनटांगिया समाज की आधी आबादी एक बार फिर गोरखपुर महोत्सव के मंच पर फैशन का जलवा बिखेरने जा रही है। महोत्सव के औपचारिक समापन के दिन 13 जनवरी की शाम मंच पर आधा घंटे का समय वनटांगिया महिलाओं के नाम रहेगा।
प्रभु श्रीराम की सुमधुर किलकारियों को सुन आनंदित हुए किन्नरों ने सोहर और बधाई...
अयोध्या, 8 जनवरी (आईएएनएस)। 500 वर्षों के पराभव काल के बाद अब प्रभु श्रीराम के त्रेतायुगीन उसी वैभव को कलियुग में एक बार फिर साकार होता देख किन्नर समाज उल्लास से भर उठा है। अयोध्या का किन्नर समाज पुलकित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दुआएं दे रहा है।
साहित्य के विभिन्न पहलुओं को छूते हुए लेखन पर विमर्श के नाम रहा विश्वरंग...
भोपाल : 23 दिसंबर/ विश्वरंग 2023 का तीसरे दिन साहित्य उत्सव के रूप में आयोजित किया गया जिसमें दिन की शुरुआत मंगलाचरण से करते...









