आईआईटी खड़गपुर, मुंबई पोर्ट अथॉरिटी और एएसआई ने एलिफेंटा द्वीप के समुद्री इतिहास पर...

कोलकाता, 2 सितंबर (आईएएनएस)। आईआईटी खड़गपुर, मुंबई पोर्ट अथॉरिटी और आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) ने एक जॉइंट रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसका मकसद यह पता लगाना है कि ऐतिहासिक रूप से जलवायु में उतार-चढ़ाव और समुद्र के जलस्तर में बदलाव ने एलिफेंटा द्वीप और भारत के पश्चिमी तट के आस-पास समुद्री व्यापार और मानवीय गतिविधियों को कैसे प्रभावित किया।

कलम की बेबाक आवाज अमृता प्रीतम, जिन्होंने अपनी शर्तों पर लिखी इश्क और समाज...

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। कुछ लोग लिखते हैं ताकि उनकी बातें कागज पर दर्ज हो जाएं, लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जिनकी लिखी हुई बातें लोगों के दिल में उतर जाती है। अमृता प्रीतम उन्हीं चुनिंदा लेखकों में से एक थीं। उन्होंने सिर्फ कविताएं और कहानियां नहीं लिखीं, बल्कि अपने समय की औरत के मन, उसके दर्द, प्रेम, अकेलेपन और सपनों को शब्द दिए। उन्होंने जिंदगी को भी उसी बेबाकी से जिया, जिस बेबाकी से लिखा। समाज की बनाई लकीरों को मानने के बजाय उन्होंने अपनी राह खुद चुनी।

‘लोकावतरण’ वैदिक शास्त्रों और लोक दोनों की आपसी समृद्धि का प्रतीक है – संतोष...

भोपाल : 26 अगस्त/ सुप्रसिद्ध कवि , अनुवादक, लोक विदुषी तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. ममता खेड़े की पुस्तक "लोकावतरण " का लोकार्पण 26...

हिंदी को वैश्विक मंच देने की दिशा में विश्व रंग अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड 2026

भोपाल : 22 अगस्त/ हिंदी भाषा के वैश्विक प्रचार-प्रसार, भारतीय भाषाई-सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा नई पीढ़ी को हिंदी से जोड़ने के उद्देश्य से...

‘बिस्पोकन’ पुस्तक का लोकार्पण, लेखक की नजर से समझें ‘एंड्रयू रामरूप’ की कहानी तक...

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के इंडिया हैबिटैट सेंटर स्थित सिल्वर ओक हॉल एंड पैटियो में शनिवार को 'बिस्पोकन' पुस्तक के लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया (एफडीसीआई) के चेयरमैन सुनील सेठी ने की।

यादों में परसाई : हंसाते-हंसाते व्यवस्था को दिखाया आईना, दशकों बाद भी उनकी लेखनी...

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी साहित्य में व्यंग्य की बात हो और हरिशंकर परसाई का नाम न आए, ऐसा हो नहीं सकता। परसाई उन लेखकों में थे, जिन्होंने लोगों को सिर्फ हंसाया नहीं, बल्कि हंसते-हंसते उन्हें समाज की ऐसी सच्चाइयों से रूबरू कराया, जिनसे हम अक्सर आंखें चुराते हैं। उनकी कलम ने भ्रष्टाचार, पाखंड, अंधविश्वास, बेईमानी, राजनीतिक दिखावे और सामाजिक विसंगतियों पर ऐसा निशाना साधा कि पढ़ने वाला पहले मुस्कुराता है और फिर अचानक सोच में पड़ जाता है।

मेक्सिको में गांधी-मंडेला पब्लिक लाइब्रेरी को भारतीय दूतावास ने भेंट की 15 पुस्तकें

मेक्सिको सिटी, 13 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय दूतावास ने गुरुवार को मेक्सिको की गांधी-मंडेला लाइब्रेरी को 15 किताबें भेंट की है। ये सभी किताबें महात्मा गांधी से संबंधित हैं। दूतावास ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए इसकी जानकारी दी।

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया, ‘इस देश के लिए क्यों महत्वपूर्ण है भारत?’

नैरोबी, 13 अगस्त (आईएएनएस)। केन्या में भारत के उच्चायुक्त आदर्श स्वाइका ने केन्या स्कूल ऑफ गवर्नमेंट (केएसजी) में ‘ वाई इंडिया मैटर्स फॉर केन्या ’ विषय पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और काउंटी सरकारों के 120 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। केएसजी के पुस्तकालय में उन्होंने इंडिया कॉर्नर का भी उद्घाटन किया और भारतीय इतिहास, अर्थव्यवस्था एवं तकनीक के विकास को रेखांकित करतीं किताबें भेंट की।

गीत–ग़ज़ल के नाम रही सावन की सुहानी शाम

भोपाल : 13 अगस्त/ गीत–ग़ज़ल और कविताओं के शब्द जब बारिश की बूंदों के मानिंद रिमझिम फुहारों से झरनें लगे तो सावन की यह...

पावस गीत ग़ज़ल संगोष्ठी, सावन की सुहानी शाम गीत–ग़ज़ल के नाम

भोपाल : 12 अगस्त/ 'पावस गीत–ग़ज़ल संगोष्ठी का आयोजन 13 अगस्त 2026 (गुरुवार) शाम 5:30 बजे से चतुर्वेदी भवन, 152 रोहित नगर, फेस– 2,...

खरी बात