हरदोई में एनसीसी के गोदाम में लगी भीषण आग, छह दमकल वाहनों ने घंटों...

हरदोई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के बिलग्राम रोड पर जल निगम ग्रामीण के अधीन संचालित एनसीसी लिमिटेड के स्टोर में तड़के करीब 3.30 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग को तत्काल अवगत कराया गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

देवास में रिहायशी मकान से 8 लाख रुपए से अधिक के पटाखे जब्त, मकान...

देवास, 5 नवंबर (आईएएनएस)। दीपावली के त्योहार से पहले पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार रात नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने चंद्रतारा कॉलोनी में एक मकान पर छापेमारी कर लाखों रुपए के पटाखे जब्त किए। पुलिस ने मौके से करीब 8 लाख रुपए से अधिक कीमत के पटाखों का भारी स्टॉक बरामद किया है। इनमें लगभग 70 अलग-अलग प्रकार की वैरायटी के पटाखे शामिल हैं। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

‘प्रदर्शन का अधिकार दूसरे की आजीविका छीनने का लाइसेंस नहीं’, कैट ने राहुल से...

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक पत्र लिखकर पिछले एक महीने से दिल्ली में राजनीतिक रैलियों, धरनों और प्रदर्शनों के कारण बार-बार बाधित हो रही व्यापारिक गतिविधियों पर देशभर के व्यापारियों की गहरी नाराजगी और पीड़ा व्यक्त की है। विशेष रूप से 1 नवंबर की रैली और पिछले एक महीने से विभिन्न संगठनों के प्रदर्शनों को कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों की ओर से दिए जा रहे समर्थन पर कैट ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

यूपी चुनाव 2027: प्रतापगढ़ की सात सीटों का सियासी समीकरण, कौन कहां है मजबूत?

लखनऊ, 5 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कुल 7 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें रामपुर खास, बाबागंज (सुरक्षित), कुंडा, विश्वनाथगंज, प्रतापगढ़ सदर, पट्टी और रानीगंज शामिल हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में इन सात सीटों पर मिश्रित जीत का परिणाम देखने को मिला था। सपा से लेकर भाजपा और कांग्रेस तक को इन क्षेत्रों में जीत मिली थी।

मुंबई के पॉश हिरानंदानी गार्डन में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का...

मुंबई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मुंबई के पवई स्थित पॉश हिरानंदानी गार्डन इलाके में मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पवई प्लाजा स्थित एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर 18 वर्षीय युवती को मुक्त कराया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर की मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस देह व्यापार के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

तमिलनाडु के थेनी, डिंडीगुल और मदुरै में भारी बारिश का अलर्ट

चेन्नई, 5 नवंबर (आईएएनएस)। मौसम विभाग ने गुरुवार को दक्षिणी तमिलनाडु के तीन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान जताया है। वायुमंडलीय गड़बड़ी के चलते पूरे क्षेत्र में मौसम प्रभावित हो रहा है।

पंजाब में कांग्रेस ही आम आदमी पार्टी की ‘बी-टीम’, भाजपा नहीं : खड़गे के...

हैदराबाद, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जवाब देते हुए कहा है कि पंजाब में वह नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी ही आम आदमी पार्टी की 'बी-टीम' है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन रामचंद्र राव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब इतनी कमजोर हो गई है कि उसे क्षेत्रीय दलों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

पीएम मोदी आज नीति आयोग के नए नेतृत्व के साथ करेंगे बैठक, ‘विकसित भारत’...

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नीति आयोग के नवनियुक्त नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में नीतिगत पहलों की समीक्षा की जाएगी और 2047 तक 'विकसित भारत' के विजन को हासिल करने के लिए सरकार के रोडमैप पर चर्चा होगी। इस दौरान, 2027-28 के केंद्रीय बजट के लिए मुख्य प्राथमिकताओं को भी तय किया जा सकता है।

धर्म की रक्षा सत्य और परिवार की रक्षा मनुष्य के सदाचार से होती है,...

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा किया गया है। इसके जरिए धर्म और परिवार की रक्षा का संदेश दिया गया है।

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 क्विंटल मिलावटी खोया नष्ट,...

हापुड़, 5 नवंबर (आईएएनएस)। आगामी दीपावली के त्योहार को देखते हुए आमजन को शुद्ध, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेशभर में 'शुद्ध ही शुभ है' विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने धौलाना क्षेत्र के लालपुर सौलाना गांव में करीब 16 क्विंटल मिलावटी खोया जब्त कर नष्ट कर दिया। वहीं, एक अन्य कार्रवाई में 1.75 टन संदिग्ध बेसन भी सीज किया गया है। विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।

खरी बात