बिहार: अरवल में अनियंत्रित कार नहर में गिरी, डूबने से चार लोगों की मौत

अरवल, 8 जून (आईएएनएस)। बिहार के अरवल में देर रात एक अनियंत्रित कार नहर में गिर गई। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल, अरवल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक से पहले दिल्ली में कांग्रेस विरोधी पोस्टर, सहयोगी दलों के...

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। विपक्षी 'इंडिया' ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक से ठीक पहले दिल्ली की सड़कों पर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बड़े पैमाने पर पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में गठबंधन के प्रमुख सहयोगी दलों के नेताओं, उदयनिधि स्टालिन, शरद पवार, पी. विजयन, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के बयानों का उल्लेख कर कांग्रेस को धोखेबाज और अविश्वसनीय बताया गया है।

एनसीआर में अगले तीन दिन झुलसाएगी गर्मी, 11 जून से बदलेगा मौसम; आंधी-तूफान और...

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम का मिजाज लगातार बदलता हुआ नजर आएगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिनों तक लोगों को भीषण गर्मी, तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा।

बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में शृंगार, भस्म आरती के बाद दर्शन कर भावविभोर...

उज्जैन, 8 जून (आईएएनएस)। ज्येष्ठ अधिक मास कृष्ण पक्ष अष्टमी पर सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का राजा स्वरूप में शृंगार कर भव्य भस्म आरती की गई। भोर में चार बजे बाबा महाकाल के पट खोले गए। दिव्य शृंगार और भस्म आरती के बाद जैसे ही श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन हुआ, सब भावविभोर हो गए।

युवाओं से सीएम योगी का आह्वान, ‘पर्यटन नहीं, सीखने के भाव से प्रकृति को...

लखनऊ, 8 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम अपने संदेश में कहा है कि सनातन संस्कृति में प्रकृति के प्रत्येक जीव को सृष्टि का अभिन्न अंग माना गया है। जैव विविधता के संरक्षण का प्रयास तभी सफल होगा, जब जन भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने अपील की कि जब भी प्रकृति के बीच जाने का अवसर मिले, तो केवल पर्यटक बनकर नहीं, बल्कि जिज्ञासु विद्यार्थी की भांति उस स्थल को परखें।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान ने तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई

चेन्नई, 8 जून (आईएएनएस)। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, कर्नाटक तट और उससे सटे आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में व्याप्त निम्न दबाव क्षेत्र का प्रभाव के तमिलनाडु के कई जिलों में सोमवार को कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

कांग्रेस नेता सूरज हेगड़े के निधन पर मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने जताया...

नई दिल्ली, 8 जून (आईएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी पार्टी सचिव व भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी सूरज हेगड़े के निधन पर शोक जताया है। खड़गे ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति और साहस दे।

चंडीगढ़ में सीपीए सम्मेलन को संबोधित करेंगे दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता सोमवार को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) इंडिया रीजन जोन-2 नॉर्थ जोन सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

प्रकृति के साथ संतुलन बिठाकर समस्त जीवों का कल्याण हो, यही हमारी संस्कृति की...

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रकृति के साथ संतुलन बिठाने को लेकर संस्कृत सुभाषित शेयर किया।

उत्तर प्रदेश: अमेठी में अज्ञात हमलावरों ने की बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, जांच...

अमेठी, 8 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक बुजुर्ग की हत्या से दहशत फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह नेशनल हाईवे के पास अज्ञात हमलावरों ने 75 साल के एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या की। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

खरी बात