कलकत्ता हाईकोर्ट ने बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस की याचिका खारिज की
कोलकाता, 8 जून (आईएएनएस)। कलकत्ता हाईकोर्ट ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने नगर पालिकाओं में भर्ती से जुड़े करोड़ों रुपए के घोटाले में अपनी कथित संलिप्तता को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से उनके खिलाफ दर्ज 'एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट' (ईसीआईआर) को रद्द करने की मांग की थी।
गुजरात के नए डीजीपी जीएस मलिक ने संभाला कार्यभार, साइबर क्राइम और नशा नियंत्रण...
गांधीनगर, 8 जून (आईएएनएस)। गुजरात के नए पुलिस महानिदेशक ज्ञानेंद्र सिंह मलिक ने सोमवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने तकनीक आधारित पुलिसिंग, सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने, नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई, साइबर अपराध की रोकथाम और जनता की शिकायतों के तेजी से समाधान को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया हुआ है।
पटना : खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार, अग्रिम जमानत याचिका पर कोर्ट का...
पटना, 8 जून (आईएएनएस)। पटना में कोचिंग सेंटर पर हुए विवाद मामले में अब पुलिस खान सर की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस की एक टीम खान सर की गिरफ्तारी के लिए दौड़ रही है। वहीं इस बीच खान सर की तरफ से कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की गई, जिस पर सोमवार को सुनवाई हुई।
जन धन खातों की संख्या 58.15 करोड़ पहुंची, जमा राशि 3 लाख करोड़ रुपए...
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की पिछले 12 वर्षों की पहलों ने वित्तीय समावेशन, स्वास्थ्य सेवा, आवास, नल से जल, स्वच्छ ईंधन और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाओं तक लोगों की पहुंच को कई गुना बढ़ाया है। यह जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी एक फैक्टशीट में दी गई।
पीएम मोदी के नेतृत्व में कोल सेक्टर में हुए कई सुधार : जी किशन...
हैदराबाद, 8 जून ( आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के शासनकाल में कोल और माइनिंग के सेक्टर में कई बड़े सुधार हुए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम देखने को अब मिल रहे हैं। उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज से 12 साल पहले हमें कोयले की कमी देखने को मिलती थी। अवैध तरीके से कोयला आवंटित किया जाता था।
दलाई लामा के बाएं घुटने का सफल ऑपरेशन, चिकित्सक बोले-‘रिकवरी अच्छी’
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा की बाएं घुटने की सर्जरी सफल रही है। उनके निजी चिकित्सकों ने सोमवार को हेल्थ बुलेटिन जारी किया। दलाई लामा के बाएं घुटने का प्रत्यारोपण नई दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में कराया गया।
मेसाबी मेटालिक्स ने 265 मिलियन डॉलर में बेची रॉयल्टी हिस्सेदारी का 50 प्रतिशत हिस्सा,...
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। एस्सार समूह समर्थित मेसाबी मेटालिक्स कंपनी एलएलसी (मेसाबी मेटालिक्स) ने अपनी रॉयल्टी हिस्सेदारी का 50 प्रतिशत हिस्सा द मेटल्स रॉयल्टी कंपनी इंक. (टीएमसीआर) को 265 मिलियन डॉलर में बेचने पर सहमति जताई है। इस सौदे के आधार पर कंपनी के रॉयल्टी प्लेटफॉर्म का मूल्यांकन 500 मिलियन डॉलर से अधिक आंका गया है।
समीर भर्ती 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 16 पदों पर आवेदन शुरू, 15 जून अंतिम...
मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। सोसायटी फॉर एप्लाइड माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (समीर) ने संविदा के आधार पर प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत विभिन्न 16 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
पीएमके नेता ने तमिलनाडु में गैंगमैन को फील्ड असिस्टेंट, वायरमैन के तौर पर प्रोन्नत...
चेन्नई, 8 जून (आईएएनएस)। पीएमके के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अंबुमणि रामदास ने तमिलनाडु सरकार और तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन से आग्रह किया है कि वे गैंगमैन की लंबे समय से लंबित मांगों पर ध्यान दें और उन्हें फील्ड असिस्टेंट और वायरमैन के खाली पदों पर नियुक्त करें। इन कर्मचारियों की मांग उचित और जायज है।
जनआंदोलनों की आड़ में साधे जा रहे राजनीतिक हित, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर भड़के...
मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के आंदोलन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के पीछे वास्तविक न्याय की चिंता है या कुछ और राजनीतिक एजेंडा, यह देखने की जरूरत है। उनका मानना है कि जनआंदोलनों की आड़ में राजनीतिक हित साधे जा रहे हैं।

