समीर भर्ती 2026: प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत 16 पदों पर आवेदन शुरू, 15 जून अंतिम...
मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। नौकरी की तैयारी करने के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। सोसायटी फॉर एप्लाइड माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (समीर) ने संविदा के आधार पर प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत विभिन्न 16 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
पीएमके नेता ने तमिलनाडु में गैंगमैन को फील्ड असिस्टेंट, वायरमैन के तौर पर प्रोन्नत...
चेन्नई, 8 जून (आईएएनएस)। पीएमके के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. अंबुमणि रामदास ने तमिलनाडु सरकार और तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन से आग्रह किया है कि वे गैंगमैन की लंबे समय से लंबित मांगों पर ध्यान दें और उन्हें फील्ड असिस्टेंट और वायरमैन के खाली पदों पर नियुक्त करें। इन कर्मचारियों की मांग उचित और जायज है।
जनआंदोलनों की आड़ में साधे जा रहे राजनीतिक हित, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर भड़के...
मुंबई, 8 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक पंडित ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के आंदोलन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के पीछे वास्तविक न्याय की चिंता है या कुछ और राजनीतिक एजेंडा, यह देखने की जरूरत है। उनका मानना है कि जनआंदोलनों की आड़ में राजनीतिक हित साधे जा रहे हैं।
हरिद्वार में अस्थि विसर्जन संस्कार को लेकर कथावाचक के बयान पर विवाद, माफी की...
हरिद्वार, 8 जून (आईएएनएस)। हरिद्वार के धार्मिक महत्व और यहां होने वाले अस्थि विसर्जन संस्कार को लेकर कथाव्यास संजय कृष्ण भैया द्वारा दिए गए एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद तीर्थ पुरोहितों और धार्मिक संगठनों में तीखी नाराजगी देखने को मिल रही है।
जम्मू में अगले तीन दिन तक आग उगलेगा सूरज, सामान्य से अधिक रहेगा तापमान
श्रीनगर, 8 जून (आईएएनएस)। आईएमडी के डायरेक्टर मुख्तार अहमद ने 10 जून तक गर्म और शुष्क मौसम का अनुमान लगाया है। इसके बाद 11 जून से हल्की बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही जम्मू में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
हम राज्यभर में चल रही 12 परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं : सीएम...
देहरादून, 8 जून (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम प्रगति पोर्टल के माध्यम में राज्य में चल रही 12 बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि अगर उसमें किसी भी प्रकार की विसंगति पाई जाए, तो तत्काल दूर करने की दिशा में कदम बढ़ाया जाए।
‘रोल नंबर नॉट फाउंड’ से न घबराए छात्र, सीबीएसई ने दी जानकारी
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। सीबीएसई की पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं के दौरान कई छात्रों और अभिभावकों को पोर्टल पर ‘रोल नंबर नॉट फाउंड’ का मैसेज दिखाई देने के बाद भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। अब बोर्ड ने इस पूरे मामले पर विस्तृत स्पष्टीकरण जारी किया है।
केरल में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा 15 जून से, केएसआरटीसी पर 57...
तिरुवनंतपुरम, 8 जून (आईएएनएस)। केरल सरकार की महिलाओं को केएसआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की महत्वाकांक्षी योजना 15 जून से लागू होगी। हालांकि शुरुआती चरण में यह सुविधा केवल साधारण (ऑर्डिनरी) बस सेवाओं में ही उपलब्ध होगी।
राष्ट्रीय राजनीति में दो ध्रुव स्पष्ट, विपक्षी दलों को साझा रणनीति पर आगे बढ़ना...
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विपक्षी दलों के 'इंडिया' ब्लॉक की महत्वपूर्ण बैठक के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के अध्यक्ष शरद पवार ने विपक्षी एकता और भविष्य की राजनीतिक रणनीति को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में इस समय दो स्पष्ट ध्रुव दिखाई दे रहे हैं, जिनमें एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाला गठबंधन है, जबकि दूसरी ओर उनकी विचारधारा से असहमत राजनीतिक दल और नेता एकजुट होने का प्रयास कर रहे हैं।
पॉज, ब्रीद, रीकनेक्ट : आयुष मंत्रालय ने सिखाई ध्यान की आसान तकनीक
नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस अब मात्र कुछ ही दिन दूर है। ऐसे में भारत सरकार का आयुष मंत्रालय लगातार लोगों को स्वस्थ और शांत जीवन जीने के लिए योगासन को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दे रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय लगातार नए-नए योगासनों के साथ ही उसके अभ्यास से मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी दे रहा है।

