प्रवेश वर्मा का विपक्ष पर हमला, कहा- एसआईआर पर झूठ फैलाकर चुनाव आयोग से...
नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में चल रही एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया को लेकर डिप्टी सीएम और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने मंगलवार को विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसे लेकर विपक्ष अनावश्यक सवाल खड़े कर रहा है।
राजस्थान निकाय चुनाव: तिजारा में हाईकोर्ट के दखल के बाद वोटिंग का समय बढ़ाया...
जयपुर, 22 सितंबर (आईएएनएस)। तिजारा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सोमवार सुबह शुरू हुई राजनीतिक खींचतान देर रात तक जारी रही। पार्षदों के मतदान केंद्र तक पहुंचने में हुई देरी के कारण राजस्थान हाईकोर्ट के दखल के बाद मतदान का समय पहले रात 8 बजे और बाद में रात 10 बजे तक बढ़ाया गया। चुनाव के नतीजे रात 10 बजे के बाद घोषित किए गए, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार रामावतार सैनी ने 18 वोट पाकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
राजस्थान: डिप्टी मेयर, डिप्टी चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन के लिए हो रहे चुनाव
जयपुर, 22 सितंबर (आईएएनएस)। मेयर, चेयरपर्सन और नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव पूरे होने के बाद अब राजस्थान की शहरी स्थानीय निकायों में दूसरे स्तर के नेतृत्व वाले पदों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। मंगलवार को 10 नगर निगमों सहित 309 शहरी निकायों में डिप्टी मेयर, डिप्टी चेयरपर्सन और वाइस-चेयरपर्सन के चुनाव हो रहे हैं। राज्य के 309 शहरी निकायों में से 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगर पालिकाएं हैं।
खाटूश्यामजी नगर पालिका में चेयरमैन चुनाव टला, कांग्रेस पार्षद की अनुपस्थिति से देर रात...
जयपुर, 22 सितंबर (आईएएनएस)। सीकर जिले की खाटूश्यामजी नगर पालिका में चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन के पदों के लिए चुनाव टाल दिया गया। यह फैसला वोटिंग प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस पार्षद लक्ष्मी देवी की अनुपस्थिति को लेकर सोमवार देर रात हुए विवाद के बाद लिया गया।
सहारनपुर पहुंचे नितिन नवीन, 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य...
सहारनपुर, 22 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को सहारनपुर पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद सहारनपुर के अपने पहले दौरे पर पहुंचे नितिन नवीन का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे।
‘राहुल के शो हाउसफुल, प्रधानमंत्री के टिकट काउंटर पर सन्नाटा’ : शिवसेना (यूबीटी)
मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र 'सामना' में इंदौर के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा गया है। संपादकीय में कहा गया है कि इंदौर में राहुल गांधी के साथ मिमिक्री में हिस्सा लेने वाले पुलकित मणि का दूसरे दिन का कॉमेडियन शो रद्द करने के लिए मजबूर किया गया।
रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जयंती: ‘याचना नहीं, अब रण होगा’, आज भी प्रज्ज्वलित हैं राष्ट्रकवि...
नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। 'वर्षों तक वन में घूम-घूम, बाधा-विघ्नों को चूम-चूम, सह धूप-घाम, पानी-पत्थर, पांडव आए कुछ और निखर। सौभाग्य न सब दिन सोता है, देखें, आगे क्या होता है...।' यह रचना है राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की। हर वर्ष की 23 सितंबर को उनकी जयंती मनाई जाती है। यह वह दिन है जब हिंदी साहित्य के सूर्य राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' का जन्म हुआ था।
हुबली में हेसकॉम इंजीनियर दंपति के ठिकानों पर लोकायुक्त का शिकंजा, 4 जगहों पर...
हुबली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक के हुबली में आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। हेसकॉम (हुबली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी) के एईई किरण कुमार बिंदुरु और उनकी पत्नी के ठिकानों पर सोमवार सुबह एक साथ 4 जगहों पर छापेमारी की गई।
पितृपक्ष से पहले प्रयागराज का पंडा समाज बही-खातों को व्यवस्थित करने में जुटा
प्रयागराज, 22 सितंबर (आईएएनएस)। पितृपक्ष शुरू होने में महज कुछ दिन बचे हैं। ऐसे में प्रयागराज का पंडा समाज अपने सदियों पुराने बही-खातों को मेंटेन करने और उन्हें सहेजने में जुट गया है।
जमुई छेड़छाड़ मामले पर बिहार में सियासत तेज, भाजपा ने कहा-दोषियों को बख्शा नहीं...
पटना, 22 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के जमुई में एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ की घटना पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। घटना सामने आने के बाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समेत विपक्षी नेता लगातार प्रदेश की सम्राट चौधरी सरकार पर हमलावर हैं। इस बीच भाजपा नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
