तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने कक्षा 6 से 8 तक के लिए विस्तारित नाश्ता...

चेन्नई, 22 सितंबर (आईएएनएस) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को 'पेरुंथलैवर कामराज ब्रेकफास्ट स्कीम' का विस्तार किया। इसके तहत राज्य भर के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को सुबह का मुफ्त नाश्ता दिया जाएगा।

चुनाव हुआ नहीं, सपा में बंटने लगे मंत्री पद, ओपी राजभर ने अखिलेश पर...

लखनऊ, 22 सितंबर (आईएएनएस)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बयान को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अभी समय है और जनता का फैसला भी नहीं आया है, लेकिन सपा में अभी से मंत्री पद और विभाग बांटने के सपने देखे जाने लगे हैं।

यूपी ट्रेड शो का 25 सितंबर से होगा आगाज, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे...

ग्रेटर नोएडा, 22 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक, कारोबारी और निर्यात क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 सितंबर से शुरू होने वाले इस पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जबकि मेले का समापन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

महाराष्ट्र में सूखे पर कांग्रेस ने जताई चिंता, कहा-जानवरों के लिए भी नहीं बचेगा...

नागपुर, 22 सितंबर (आईएएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय सचिव रामकृष्ण ओझा ने महाराष्ट्र में सूखे के हालात पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से किसानों के लिए तत्काल मदद की मांग की है।

केपीएससी परीक्षा घोटाला मामले में 1.5 करोड़ रुपये के लेन-देन का पता चला

बेंगलुरु, 22 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि उन्हें बैंक ट्रांसफर के ज़रिए करीब 92 लाख रुपये और उम्मीदवारों द्वारा नकद दिए गए 60 लाख रुपये का पता चला है।

शिवसेना (यूबीटी) ने प्रवक्ता आनंद दुबे को पार्टी से निकाला, अनिल देसाई के आदेश...

मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने अपने तेजतर्रार प्रवक्ता और नेता आनंद दुबे को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी ने इस संबंध में आधिकारिक मीडिया वक्तव्य जारी किया है।

वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’, विभिन्न देशों के वायुसेना दल आएंगे भारत

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना का प्रमुख बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास 'तरंग शक्ति-2026' एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार है। यह अभ्यास 28 सितंबर से 11 अक्टूबर तक राजस्थान के वायुसेना स्टेशन जोधपुर में आयोजित किया जाएगा। अभ्यास में भारत के साथ कई देशों की वायु सेनाएं हिस्सा लेंगी और संयुक्त सामरिक अभियानों तथा हवाई युद्धाभ्यास के जरिए अपनी परिचालन क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगी।

करम पर्व पर राष्ट्रपति मुर्मु, सीएम हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

रांची/नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के सबसे बड़े लोक पर्वों में से एक करम पूजा के मौके पर राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। करम पर्व को अच्छी फसल, प्रकृति की आराधना और भाई-बहन के अटूट रिश्ते के लिए मनाया जाता है।

चेन्नई में फ्लू, डेंगू और सांस की बीमारियों के कारण अस्पतालों में मरीजों की...

चेन्नई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। चेन्नई के प्राइवेट अस्पतालों में फ्लू, सांस से जुड़े संक्रमण और डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके कारण ओपीडी में लंबी कतारें लग रही हैं, वार्ड भरे हुए हैं और भर्ती के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

चिराग की विपक्षी सांसदों-विधायकों से अपील, कहा-आपदा के समय राजनीति से ऊपर उठकर बिहार...

पटना, 22 सितंबर (आईएएनएस)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में आई आपदा के बीच सभी राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों से राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपदा किसी दल को देखकर नहीं आती, इसलिए संकट की इस घड़ी में राजनीति से ऊपर उठकर बिहार के साथ खड़े होने की जरूरत है।

खरी बात