यूपी में छात्रसंघ चुनाव बहाली की अपील, एनएसयूआई यूपी के महासचिव बोले-युवाओं को पीछे...
लखनऊ, 22 सितंबर (आईएएनएस)। एनएसयूआई यूपी के स्टेट जनरल सेक्रेटरी और गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता आदित्य शुक्ला की ओर से कांग्रेस स्टेट ऑफिस में एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें छात्रसंघ चुनाव के निलंबन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा गया। आदित्य शुक्ला ने अपने इस पोस्टर को लेकर आईएएनएस से बातचीत की है।
भारत-जापान संबंधों को और गति देने पर जोर, विदेश सचिव ने जापानी सांसदों से...
नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को जापान के सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एलडीपी के इंटरनेशनल ब्यूरो के महानिदेशक तारो कोनो ने किया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर व्यापक चर्चा हुई।
दिल्ली में लड़कियों पर बढ़ते अपराधों को लेकर वीएचपी प्रवक्ता ने जताई चिंता, कठोर...
नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने दिल्ली में हाल की कुछ आपराधिक घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस, उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से हिंदू युवतियों की सुरक्षा के लिए कठोर कार्रवाई और समग्र योजना बनाने की मांग की है।
प्रदीप भंडारी का राहुल गांधी से सवाल, 1980 में सोनिया गांधी देश की नागरिक...
नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर 1980 में फर्जी दस्तावेजों के जरिए वोट डालने का गंभीर आरोप लगाया है। भंडारी ने सवाल उठाया कि जब 1980 में सोनिया गांधी भारतीय नागरिक नहीं थीं, तो उन्होंने वोट कैसे डाला? उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से सवाल किया कि वे जेब में संविधान की कॉपी लेकर घूमते हैं, तो क्या इस मामले पर जवाब देंगे कि उनकी सरकार के समय लोकतंत्र की चोरी कैसे हुई?
बिहार : जमुई छेड़खानी कांड का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,...
पटना, 22 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद मचे बवाल के बीच पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में घटना का मुख्य आरोपी नंदन यादव घायल हो गया है। पुलिस के अनुसार, उसके पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस की एसआईटी जांच से विहिप संतुष्ट, सुरेंद्र जैन बोले-अधिकांश...
अयोध्या, 22 सितंबर (आईएएनएस)। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 105 पेज की चार्जशीट रिपोर्ट पेश किए जाने पर विश्व हिंदू परिषद के नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक कारणों से भगवान राम का विरोध कर रहे हैं।
भोपाल में पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब बनाने के उपकरण जब्त
भोपाल, 22 सितंबर (आईएएनएस) मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए जहरीले शराब कांड के बाद राज्य में पुलिस और आबकारी महकमा सक्रिय हो गया है। राजधानी भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई में शराब बनाने के उपकरण पकड़े गए हैं। साथ ही, शराब बेचने के तरीके का भी खुलासा हुआ है।
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को पर्यटन स्थलों से जोड़ने की पहल, अश्विनी वैष्णव बोले- पीएम...
अहमदाबाद, 22 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के अहमदाबाद में नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स को भारत की प्रमुख पर्यटन जगहों तक ले जाने की पहल की गई है।
करमा-धरमा की कथा से शुरू होता है ‘करम पर्व’ : पर्यावरण संतुलन के इस...
नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। 'करमा' पर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि मनुष्य और प्रकृति के बीच सदियों पुरानी अटूट मित्रता, कृषि संस्कृति और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का जीवंत उत्सव है। मुंडा, उरांव, संथाल और गोंड सहित तमाम जनजातीय तथा सदान समुदायों के जीवन में रचा-बसा यह पर्व सिखाता है कि जब हम प्रकृति का सम्मान करते हैं, तो जीवन स्वयं एक सुंदर उत्सव बन जाता है।
एनडीए नेताओं ने सीएम योगी के बयान का किया समर्थन, कांग्रेस बोली-भाजपा में बाबर...
लखनऊ, 22 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान 'राम का नाम लेने से सपा को उतनी ही चिढ़ होती है, जितनी बाबर को थी' पर सियासत तेज हो गई है। इस बयान का एनडीए नेताओं ने समर्थन किया है, तो वहीं विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
