राहुल गांधी के एक फोन के बाद पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे का फैसला बदला,...
बुलढाणा, 22 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले की चिखली विधानसभा की राजनीति में सोमवार देर रात बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला। कांग्रेस के पूर्व विधायक और पूर्व जिलाध्यक्ष राहुल बोंद्रे ने भाजपा में शामिल होने का अपना फैसला वापस ले लिया है। उनका भाजपा में प्रवेश 22 सितंबर को मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में होने वाला था लेकिन ठीक उससे पहले राहुल गांधी के एक फोन कॉल ने पूरी सियासी तस्वीर बदल दी।
108 एम्बुलेंस हड़ताल मामला : कर्नाटक भाजपा ने सेवा में रुकावट के खिलाफ चेतावनी...
बेंगलुरु, 22 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ भाजपा नेता आर. अशोक ने मंगलवार को राज्य सरकार की आलोचना की। यह आलोचना '108 आरोग्य कवच' मुफ्त एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों से जुड़े संभावित संकट को लेकर की गई।
मुझे पार्टी से निष्कासित करने की खबर बेबुनियाद- शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे...
मुंबई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने उन खबरों को पूरी तरह फर्जी और गलत बताया है, जिसमें उन्हें पार्टी से निकाले जाने की बात कही गई थी। इसके साथ ही साजिश के तहत पार्टी को बदनाम करने का आरोप लगाया है।
यूपी में छात्रसंघ चुनाव बहाली की अपील, एनएसयूआई यूपी के महासचिव बोले-युवाओं को पीछे...
लखनऊ, 22 सितंबर (आईएएनएस)। एनएसयूआई यूपी के स्टेट जनरल सेक्रेटरी और गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता आदित्य शुक्ला की ओर से कांग्रेस स्टेट ऑफिस में एक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें छात्रसंघ चुनाव के निलंबन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा गया। आदित्य शुक्ला ने अपने इस पोस्टर को लेकर आईएएनएस से बातचीत की है।
भारत-जापान संबंधों को और गति देने पर जोर, विदेश सचिव ने जापानी सांसदों से...
नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को जापान के सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एलडीपी के इंटरनेशनल ब्यूरो के महानिदेशक तारो कोनो ने किया। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि बैठक में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर व्यापक चर्चा हुई।
दिल्ली में लड़कियों पर बढ़ते अपराधों को लेकर वीएचपी प्रवक्ता ने जताई चिंता, कठोर...
नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने दिल्ली में हाल की कुछ आपराधिक घटनाओं को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस, उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से हिंदू युवतियों की सुरक्षा के लिए कठोर कार्रवाई और समग्र योजना बनाने की मांग की है।
प्रदीप भंडारी का राहुल गांधी से सवाल, 1980 में सोनिया गांधी देश की नागरिक...
नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर 1980 में फर्जी दस्तावेजों के जरिए वोट डालने का गंभीर आरोप लगाया है। भंडारी ने सवाल उठाया कि जब 1980 में सोनिया गांधी भारतीय नागरिक नहीं थीं, तो उन्होंने वोट कैसे डाला? उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से सवाल किया कि वे जेब में संविधान की कॉपी लेकर घूमते हैं, तो क्या इस मामले पर जवाब देंगे कि उनकी सरकार के समय लोकतंत्र की चोरी कैसे हुई?
बिहार : जमुई छेड़खानी कांड का मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार,...
पटना, 22 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद मचे बवाल के बीच पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में घटना का मुख्य आरोपी नंदन यादव घायल हो गया है। पुलिस के अनुसार, उसके पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस की एसआईटी जांच से विहिप संतुष्ट, सुरेंद्र जैन बोले-अधिकांश...
अयोध्या, 22 सितंबर (आईएएनएस)। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में 105 पेज की चार्जशीट रिपोर्ट पेश किए जाने पर विश्व हिंदू परिषद के नेता डॉ. सुरेंद्र जैन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक कारणों से भगवान राम का विरोध कर रहे हैं।
भोपाल में पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब बनाने के उपकरण जब्त
भोपाल, 22 सितंबर (आईएएनएस) मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए जहरीले शराब कांड के बाद राज्य में पुलिस और आबकारी महकमा सक्रिय हो गया है। राजधानी भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई में शराब बनाने के उपकरण पकड़े गए हैं। साथ ही, शराब बेचने के तरीके का भी खुलासा हुआ है।
