लेडी श्रीराम कॉलेज में ऑफलाइन क्लास बंद करना गलत फैसला : संदीप दीक्षित
नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित गैंगरेप की घटना के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज की ओर से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमित ऑफलाइन कक्षाओं को ऑनलाइन मोड में किए जाने पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं लगातार सामने आना गंभीर चिंता का विषय है और कॉलेज को ऑफलाइन कक्षाएं बंद कर ऑनलाइन करने की स्थिति बनना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
पीएम स्वनिधि योजना से बदल रही रेहड़ी-पटरी वालों की जिंदगी, लाभार्थियों ने कहा-स्वनिधि ने...
नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 अक्टूबर को सार्वजनिक जीवन में अपने 25 साल पूरे कर रहे हैं, तो वहीं उनके द्वारा 1 जून 2020 को शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना के 6 सालों में देश भर के लाखों छोटे व्यापारियों की जिंदगी बदली है। जम्मू-कश्मीर के त्राल से लेकर मध्य प्रदेश के नीमच और हरियाणा के पानीपत तक इस योजना की सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं।
पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पांच लाख का...
ग्रेटर नोएडा, 23 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर की पुलिस ने गोदाम से ऑप्टीकल फाइबर प्लास्टिक पाइप चोरी किए जाने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुआ शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। बरामद किए गए 10 बंडल ऑप्टीकल फाइबर प्लास्टिक पाइप की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई गई है।
सरकार ने पिछले 12 वर्षों में 23,000 से अधिक पदोन्नतियों को मंजूरी दी :...
नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि सरकार की ओर से पिछले 12 वर्षों में 23,000 से अधिक पदोन्नतियां की जा चुकी हैं। कर्मचारियों को प्रेरित रखने और प्रशासन के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए समय पर करियर में प्रगति महत्वपूर्ण है।
भाजपा सांसद अनिल बलूनी को संचार विभाग में समन्वयक और आशीष उषा अग्रवाल को...
नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को उत्तराखंड के गढ़वाल से सांसद अनिल बलूनी और मध्य प्रदेश से आशीष उषा अग्रवाल को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
बर्लिन में गूंजा नमो भारत का मॉडल, इनो ट्रांस-2026 में प्रदर्शित हुआ भारत का...
बर्लिन, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भारत की पहली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) नमो भारत अब वैश्विक परिवहन तकनीक के मंच पर अपनी पहचान बना रही है। बर्लिन में 22 से 25 सितंबर 2026 तक आयोजित हो रहे दुनिया के प्रमुख परिवहन तकनीकी व्यापार मेले इनो ट्रांस-2026 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने नमो भारत को प्रदर्शित किया है।
शालीमार बाग में मस्जिद पर कानून के तहत कार्रवाई, इसे राजनीतिक रंग देना गलत...
नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। शालीमार बाग में अवैध मस्जिद निर्माण पर कार्रवाई को लेकर एआईएमआईएम के विरोध पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई कानून के मुताबिक की गई है तो संबंधित धार्मिक समिति से भी सलाह ली गई होगी।
इटली में बुर्का-नकाब पर बैन के प्रस्ताव का हरिद्वार में स्वागत, संत बोले-भारत में...
हरिद्वार, 23 सितंबर (आईएएनएस)। इटली में बुर्का और नकाब पर प्रतिबंध लगाने को लेकर लाए गए प्रस्ताव का भारत के साधु-संतों ने स्वागत किया है। संतों का कहना है कि यह एक सराहनीय और साहसिक फैसला है और इसे भारत में भी लागू किया जाना चाहिए।
पीएम मोदी की कार्यशैली में ‘इनोवेशन लैब’ की तरह काम करती है सरकार
नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ 'चिंतन शिविर' आयोजित किया। इस मौके पर एक्स अकाउंट 'मोदी स्टोरी' ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने शासन-प्रशासन के कामकाज के तरीके में कई ऐसे प्रयोग किए हैं, जिन्होंने सरकारी व्यवस्था को नई दिशा दी है।
आईटीबीपी भर्ती 2026: ग्रेजुएट्स के लिए हेड कांस्टेबल के 16 पदों पर निकली वैकेंसी,...
नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने हेड कांस्टेबल (शिक्षा और तनाव परामर्शदाता) के कुल 16 पदों पर पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर रिक्तियों की घोषणा की है।
