दिल्ली में एनएसीओ की सुरक्षा संकल्प कार्यशाला आयोजित, एचआईवी/एड्स पर हुई विस्तृत चर्चा
नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) के माध्यम से शुक्रवार को दिल्ली में सुरक्षा संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला एचआईवी/एड्स के प्रति जिला स्तरीय प्रतिक्रिया को मजबूत करने की अपनी गहन और दूरदर्शी रणनीति का हिस्सा है, जिसमें हरियाणा और दिल्ली राज्यों के लिए विशेष भागीदारी पर जोर दिया गया है। इसकी अध्यक्षता एनएसीओ के अतिरिक्त सचिव और महानिदेशक डॉ. राकेश गुप्ता ने की।
कैबिनेट विस्तार के बाद धामी का मंत्रियों को संदेश, कहा- जनसेवा और विकास को...
देहरादून, 20 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार के बाद लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के बाद नए मंत्रियों ने भी अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। खजान दास ने कहा, "यह देवभूमि है और हमारी कोशिश होगी कि हम जनता की आकांक्षाओं पर खरे उतरें। हम प्रदेश हित में काम करेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे।" उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 में भाजपा फिर जीत हासिल कर हैट्रिक बनाएगी।
जदयू नेता हरि नारायण सिंह का ममता बनर्जी पर हमला, बोले- बंगाल में निष्पक्ष...
पटना, 20 मार्च (आईएएनएस)। जदयू नेता हरि नारायण सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में मतदाताओं को रोका और पीटा जाता है। इसलिए चुनाव सही ढंग से हों, यह निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है।
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला, बारिश और ओले गिरने से फसलों को...
भोपाल, 20 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मौसम में आए अचानक बदलाव के साथ बारिश और कई स्थानों पर ओले भी गिरे हैं। इससे जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं फसलों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है।
नशे के खिलाफ संयुक्त साझेदारी बनाए रखेंगे सीआरसीएल-डीईए
नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) और भारत की केंद्रीय राजस्व नियंत्रण प्रयोगशाला (सीआरसीएल) के विशेषज्ञों ने 16 से 20 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित 2026 सीआरसीएल-डीईए फॉरेंसिक केमिस्ट कार्यशाला में संयुक्त रूप से काम किया। इस सहयोग ने अवैध नशीली दवाओं की तस्करी से निपटने और फॉरेंसिक विज्ञान को आगे बढ़ाने में अमेरिका व भारत के बीच गहरी साझेदारी को रेखांकित किया।
नोएडा : चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का...
नोएडा, 20 मार्च (आईएएनएस)। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन श्रद्धालु मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता देखने को मिल रहा है। भक्त मां ब्रह्मचारिणी से तप, त्याग, संयम और ज्ञान की प्राप्ति की कामना कर रहे हैं।
असम : कांग्रेस और रायजोर दल में सीटों पर सहमति, अखिल गोगोई की पार्टी...
गुवाहाटी, 20 मार्च (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता को बढ़ावा देते हुए कांग्रेस और रायजोर दल ने औपचारिक रूप से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर दिया है। इसके तहत कांग्रेस अखिल गोगोई के नेतृत्व वाले क्षेत्रीय दल को 11 सीटें देने पर सहमत हो गई है।
एआई समिट प्रदर्शन मामला : मनीष शर्मा को अग्रिम जमानत, शनिवार को पुलिस की...
नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए 'शर्टलेस प्रदर्शन' मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा को अग्रिम जमानत दे दी है।
14-15 अप्रैल को ‘कश्मीर ट्रैवल मार्ट-2026’ की मेजबानी करेगा जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर, 20 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर टूरिज्म ने घोषणा की है कि वे 14 और 15 अप्रैल 2026 को ‘कश्मीर ट्रैवल मार्ट-2026’ का आयोजन करेंगे। इस आयोजन में देश के 20 से अधिक राज्यों से लगभग 250 स्टेकहोल्डर्स हिस्सा लेंगे।
असम की संस्कृति का संरक्षण हमारी जिम्मेदारी : सीएम हिमंता सरमा
गुवाहाटी, 20 मार्च (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को संरक्षित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि संस्कृति को बचाना एक कर्तव्य है, जिसे सरकार लगातार निभा रही है।

