नई दिल्ली: नरेला में हत्या के प्रयास के मामले में क्राइम ब्रांच ने फरार...
नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। नरेला में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी अनीश उर्फ ईश्वर दयाल को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। सात मार्च को उसके खिलाफ नरेला पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 109(1)/351(2)/61(2)/3(5) और 25/27 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत हत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज किया गया था। बीएनएसएस की धारा 35(1)(सी) के तहत क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।
उत्तराखंड मंत्रिमंडल विस्तार: कौन हैं मंत्री पद की शपथ लेने वाले पांचों विधायक?
देहरादून, 20 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों को शामिल किया, जिसके बाद अब मंत्रियों की कुल संख्या 12 हो गई। धामी मंत्रिमंडल में अब मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने वाले विधायकों में भरत सिंह चौधरी (रुद्रप्रयाग), खजान दास (देहरादून), मदन कौशिक (हरिद्वार), प्रदीप बत्रा (रुड़की) और राम सिंह कैरा (भीमताल) का नाम शामिल हो गया है।
केरल : ईद पर चुनाव प्रचार को भीड़ उमड़ी, उम्मीदवार ईदगाहों पर लोगों से...
तिरुवनंतपुरम, 20 मार्च (आईएएनएस)। इस साल ईद शुक्रवार को पड़ने के कारण केरल का चुनाव अभियान एक उत्सवी और तेज राजनीतिक रंग ले गया। 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवार अंतिम समय में संपर्क बनाने के प्रयास के तहत ईदगाह मैदानों में जुटे।
‘कहानी-2’ कॉपीराइट उल्लंघन मामला : फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष को मिली सुप्रीम कोर्ट से...
मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक सुजॉय घोष को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने साल 2016 में आई फिल्म 'कहानी-2' से जुड़े कॉपीराइट उल्लंघन मामले में चल रही कार्रवाई को रद्द करने का फैसला सुनाया है।
पश्चिम बंगाल देश का हिस्सा है, चुनाव आयोग को है तबादले का पूरा अधिकार...
पटना, 20 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की तरफ से प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले पर राजनीति शुरू हो गई है। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र है और वह अपने हिसाब से काम करता है।
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार मुलाकात, बजट सत्र...
नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने आगामी बजट सत्र की तैयारियों और दिल्ली के विकास से जुड़े विभिन्न विधायी विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
स्पेस रेडिएशन क्या है और एस्ट्रोनॉट्स इससे कैसे बचते हैं?
नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। अंतरिक्ष यात्रा रोमांचक है, लेकिन वहां कई चुनौतियां भी हैं। इनमें बड़ी चुनौती है स्पेस रेडिएशन यानी अंतरिक्ष विकिरण। पृथ्वी पर चुंबकीय क्षेत्र और वातमंडल हमें अधिकांश हानिकारक कणों से बचाता है। यहां हम रोज थोड़ा-बहुत प्राकृतिक विकिरण के संपर्क में आते हैं लेकिन, अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्री अलग तरह और बहुत ज्यादा मात्रा में विकिरण के संपर्क में आते हैं, जो पृथ्वी पर मिलने वाले विकिरण से कहीं ज्यादा खतरनाक होता है।
केरल में भाजपा के प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे पीएम मोदी और गृह मंत्री...
तिरुवनंतपुरम, 20 मार्च (आईएएनएस)। 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभियान निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा केरल में एक आक्रामक अभियान की तैयारी कर रही है। इसमें ऐतिहासिक सफलता हासिल करने के प्रयास में पार्टी अपनी शीर्ष राष्ट्रीय नेतृत्व टीम को तैनात कर रही है।
केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, मुर्शिदाबाद से आया...
नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। जयंत चौधरी को एक अनजान नंबर से कॉल आया था। आरोपी ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी। बताया गया है कि धमकी देने वाला व्यक्ति पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। फिलहाल, जयंत चौधरी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
चैत्र नवरात्र: पालकी पर आगमन और हाथी पर प्रस्थान, जानें भविष्य के लिए क्या...
नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। देशभर में प्रतिवर्ष दो बार आदिशक्ति मां भवानी के नौ रूपों की विशेष उपासना की जाती है। आध्यात्मिक दृष्टि से चैत्र और शारदीय नवरात्र, दोनों का ही अत्यधिक महत्व है। इस वर्ष 19 मार्च से चैत्र नवरात्र का शुभारंभ हो चुका है और श्रद्धापूर्वक देवी के विभिन्न स्वरूपों का पूजन किया जा रहा है। नवरात्रि न केवल हिंदू नव-वर्ष के आगमन का प्रतीक है, बल्कि माता रानी के आगमन की सवारी और विशिष्ट 'वार' (दिन) के अनुसार भविष्य के शुभाशुभ संकेतों का आधार भी है।

