दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ‘डिजिटल लोक अदालत’ लॉन्च की, आसानी से भर सकेंगे चालान
नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और नेशनल इंफॉरमैटिक्स सेंटर के सहयोग से नागरिकों के लिए ट्रैफिक चालानों का तेजी और आसानी से निपटारा करने हेतु एक विशेष “डिजिटल लोक अदालत” एप्लिकेशन लॉन्च किया है।
मुंबई मेट्रो हादसा : एमएमआरडीए ने निर्माण एजेंसी पर लगाया 5 करोड़ का जुर्माना
मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई के मुलुंड में निर्माणाधीन मेट्रो का पिलर ऑटो-रिक्शा पर गिरा। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में चार नागरिक घायल हुए और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से एक की मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद एमएमआरडीए ने ठेकेदार पर 5 करोड़ का जुर्माना लगाया है।
भाजपा का दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान लॉन्च, प्रदेश से बूथ तक चलेगा संगठन सशक्तिकरण अभियान
लखनऊ, 14 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ के तहत संगठन को बूथ स्तर तक वैचारिक और संरचनात्मक रूप से मजबूत करने का बिगुल फूंक दिया है।
प्रस्तावित एक्सप्रेसवे एवं लिंक एक्सप्रेसवे का अक्टूबर 2026 तक कराया जाए शिलान्यासः मंत्री नंद...
लखनऊ, 14 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शनिवार को पिकप भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के विकास कार्यों, संचालित, निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित एक्सप्रेसवे के साथ ही अन्य कार्यों की समीक्षा की।
जम्मू-कश्मीर : नाबालिग लड़की के अपहरण और हत्या मामले में पुलिस की तेज कार्रवाई,...
जम्मू, 14 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के बिश्नाह इलाके में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और यौन उत्पीड़न के गंभीर मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया है और मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ा रही है।
विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद पुडुचेरी में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित
पुडुचेरी, 14 फरवरी (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत किए गए व्यापक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के पूरा होने के बाद, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में शनिवार को 2026 की अंतिम मतदाता सूची आधिकारिक तौर पर प्रकाशित की गई।
बुरहानपुर में होगी कृषि आधारित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव: सीएम मोहन यादव
बुरहानपुर, 14 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुरहानपुर को लगभग सात सौ करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देते हुए ऐलान किया है कि आगामी समय में बुरहानपुर में कृषि आधारित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जाएगी।
कांग्रेस को कर्नाटक के आगामी चुनावों में 141 सीटें जीतने का भरोसा: शिवकुमार
बेंगलुरु, 14 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने शनिवार को दावा किया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में 141 सीटें जीतेगी। डीके शिवकुमार कर्नाटक में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के 1,000 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में बोल रहे थे।
प्राइवेट स्कूलों पर फीस के नाम पर ब्लैकमेलिंग का आरोप: सौरभ भारद्वाज
नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस को लेकर सियासत तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि बढ़ी हुई फीस न देने वाले मिडिल क्लास अभिभावकों को निजी स्कूलों द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा है।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने आईजीआई एयरपोर्ट पर 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का...
नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के परिसर में स्थापित 120 मिस्ट स्प्रे सिस्टम का उद्घाटन किया।

