Sunday, May 17, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

तमिलनाडु : त्रिची अस्पताल से तीन दिन के नवजात का अपहरण, टीवीके विजय ने...

त्रिची, 14 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के त्रिची (तिरुचिरापल्ली) में महात्मा गांधी मेमोरियल सरकारी अस्पताल (एमजीएमजीएच) से तीन दिन के नवजात शिशु के अपहरण की घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के संस्थापक और अभिनेता थलापति विजय ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट कर इस घटना पर गहरा दुख जताया और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

यादों में कविता : ‘सर्फ की खरीदारी में ही समझदारी है…’ वो ललिता जी,...

मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। 1980 के दशक में भारतीय टेलीविजन पर एक विज्ञापन आता था। साधारण सी साड़ी में एक महिला, सब्जी वाले से मोलभाव करते हुए बड़ी बेबाकी से कहती थी, "भाई साहब, सस्ती चीज और अच्छी चीज में फर्क होता है।" वह आवाज किसी फिल्मी स्टार की नहीं थी, बल्कि हर भारतीय घर की उस समझदार गृहिणी की थी, जो पाई-पाई का हिसाब रखना जानती थी। वह 'ललिता जी' यानी कविता चौधरी थीं। एक ऐसा नाम, जिन्होंने भारतीय टेलीविजन को सिर्फ एंटरटेनमेंट बॉक्स नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का हथियार बनाया।

लोक सभा अध्यक्ष ने महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मध्य प्रदेश की सवा करोड़ लाडली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर

खंडवा, 14 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही लाडली बहना योजना के तहत सवा करोड़ महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर की।

राजस्थान: नागौर में सेना का ट्रक पलटने से चार जवान घायल

जयपुर, 14 फरवरी (आईएएनएस)। शनिवार दोपहर राजस्थान के नागौर जिले में डांगावास-मेड़ता सीमा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर सेना का एक ट्रक पलटने से चार जवान घायल हो गए। घायल जवानों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें आगे के इलाज के लिए अजमेर रेफर कर दिया गया है।

कोलकाता पुलिस साइबर फ्रॉड से निपटने को बनाएगी सात स्पेशल यूनिट

कोलकाता, 14 फरवरी (आईएएनएस)। शहर में बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामलों पर लगाम लगाने के लिए कोलकाता पुलिस ने अपने साइबर क्राइम विंग के तहत सात नए सेक्शन गठित करने का निर्णय लिया है। इस पहल को राज्य सचिवालय से मंजूरी मिल चुकी है।

मेट्रो पिलर की घटना की जांच के लिए एमएमआरडीए ने किया समिति का गठन,...

मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने निर्माणाधीन मेट्रो लाइन 4 के एक पिलर का हिस्सा गिरने की जांच के लिए शनिवार को एक उच्चस्तरीय जांच समिति का गठन किया। इस समिति का नेतृत्व बसवराज एम भद्रगोंड कर रहे हैं।

डिप्टी मेयर के कार्यालय में टीपू सुल्तान की तस्वीर सरकारी स्थान की गरिमा के...

मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रवक्ता आनंद परांजपे ने शनिवार को महाराष्ट्र और राष्ट्रीय स्तर के कई राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मालेगांव डिप्टी मेयर के कार्यालय में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाने के विवाद से लेकर भारत-अमेरिका रक्षा सौदे, नए प्रधानमंत्री कार्यालय 'सेवा तीर्थ' के उद्घाटन और पार्टी के अंदरूनी मामलों पर विस्तार से बात की।

बंगाल में एसआईआर की सुनवाई समाप्त: 4.98 लाख और मतदाताओं को हटाने के लिए...

कोलकाता, 14 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में मसौदा मतदाता सूची पर आपत्तियों और दावों की सुनवाई शनिवार शाम को समाप्त हो गई। इसमें अंतिम मतदाता सूची से 4.98 लाख अतिरिक्त नामों को हटाने के योग्य पाया गया।

16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र...

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। सेना प्रमुख (सीओएएस), जनरल उपेंद्र द्विवेदी 16 से 19 फरवरी 2026 तक ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा सहयोग को और मजबूत करना तथा दोनों देशों के बीच बढ़ते तालमेल को सुदृढ़ करना है।

खरी बात