Sunday, May 17, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

ईडी ने रुचि एक्रोनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 10.15 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की

इंदौर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने रुचि एक्रोनी इंडस्ट्रीज लिमिटेड, इंदौर की 10.15 करोड़ रुपए की संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क की हैं।

जबलपुर में बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दुकानदार की मौत से मचा विवाद

जबलपुर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में प्रशासन द्वारा बुलडोजर से दुकान गिराए जाने के बाद एक युवा व्यापारी की दुखद मौत ने राजनीतिक विवाद को जन्म दिया है। विपक्ष मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और जांच की मांग कर रहा है।

नोएडा में एसटीएफ की कार्रवाई, ऑनलाइन बेटिंग ऐप से ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

नोएडा, 13 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश (एसटीएफ) की नोएडा यूनिट ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन बेटिंग ऐप के जरिए ठगी करने वाले संगठित साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

राहुल गांधी के पूर्वजों ने देश को बेचने का काम किया: मनोज तिवारी

रायपुर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे खुद को राजा मानते हैं और कुछ भी बोल जाते हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तरक्की कर रहा है और अगर देश को बेचने का काम किसी ने किया है तो वह राहुल गांधी के पूर्वजों ने किया था।

पश्चिम बंगाल: चुनाव आयोग ने सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी एनके मिश्रा को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त...

कोलकाता, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार को सेवानिवृत्त भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी एनके मिश्रा को पश्चिम बंगाल में चल रहे विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन की समीक्षा करने के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

गुजरात सीएम ने एएमटीएस की 28 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

अहमदाबाद, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अहमदाबाद नगर परिवहन सेवा (एएमटीएस) ने शुक्रवार को अपने बेड़े में 28 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल कीं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन 28 बसों को शहर के लिए प्रस्तावित 225 इलेक्ट्रिक बसों के पहले चरण के रूप में देखा जा रहा है।

ईडी ने एनएचएआई के पूर्व अधिकारी की 17.35 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क की

पटना, 13 फरवरी (आईएएनएस)। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी), पटना जोनल ऑफिस ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई), पटना के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर और रीजनल ऑफिसर सदरे आलम से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 17.35 लाख रुपए की अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच किया है।

थकान दूर कर मन को तरोताजा करती है सौंफ की चाय, पेट की ऐंठन...

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। दिन भर की ऑफिस वाली थकान हो या पीरियड्स में होने वाली पेट की ऐंठन या सूजन, इन समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर है सौंफ की चाय। यह चाय न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। सौंफ के सूखे बीजों से बनाई जाने वाली यह चाय मुलेठी जैसा मीठा स्वाद देती है।

महिला सड़क पर चले तो उसके साथ चेन स्नैचिंग की वारदात हो जाती है:...

लखनऊ, 13 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा बजट सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था पर सरकार की पीठ-थपथपाई। इस पर विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐसा कोई जवाब नहीं दिया, जिससे कोई संतुष्ट हो सके।

ओडिशा: पत्नी पर तेजाब से हमला करने पर व्यक्ति को मौत की सजा

भुवनेश्वर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के बालासोर जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को अपनी दूसरी पत्नी की तेजाब से हत्या करने के आरोप में मौत की सजा सुनाई।

खरी बात