Saturday, May 16, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

रोहित शेट्टी फायरिंग मामला : आईएमपीपीए ने सीएम फडणवीस को लिखा पत्र, दखल देने...

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर फिल्म इंडस्ट्री में फैले डर और असुरक्षा के माहौल पर गहरी चिंता जताई है। साथ ही मामले में दखल देने की अपील की है।

जगमग हुए उत्तर प्रदेश के सभी गांव, उद्यमों ने पकड़ी रफ्तार

लखनऊ, 13 फरवरी (आईएएनएस)। वर्ष 2017 से पहले बिजली की किल्लत से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के गांव अब जगमगा रहे हैं। योगी सरकार ने ग्रामीण विद्युतीकरण को विकास की बुनियाद बनाया और योजनाबद्ध तरीके से हर घर तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया है। घर-घर बिजली कनेक्शन सुनिश्चित किया जा चुका है। प्रदेश सरकार के बजट 2026-27 में बिजली क्षेत्र के लिए 65,926 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।

तमिलनाडु: सेलम में टीवीके के कार्यक्रम में हार्ट-अटैक से एक व्यक्ति की मौत

सलेम (तमिलनाडु), 13 फरवरी (आईएएनएस)। शुक्रवार को तमिलनाडु के सेलम में तमिलगा वेत्री कजगम (टीवीके) के एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हृदयाघात से गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

सदन में राहुल गांधी का व्यवहार संवैधानिक मर्यादाओं और संसद की नियमावली के खिलाफ...

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। संसद के बजट सत्र की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित किए जाने के बाद भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का आचरण लोकतांत्रिक परंपराओं, संवैधानिक मर्यादाओं और संसद की नियमावली के खिलाफ है।

नई दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया लोकार्पण

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली स्थित फतेहपुर बेरी गांव से राजधानी को 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सौगात दी। इन नए केंद्रों की शुरुआत के बाद से दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कुल संख्या बढ़कर 370 हो गई है, जो मात्र आठ महीनों में हासिल की गई बड़ी उपलब्धि है।

बिहार: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जमानत मिली, जेल से रिहा होने का रास्ता...

पटना, 13 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। पप्पू यादव को शुक्रवार को पटना एमपी-एमएलए कोर्ट से तीन लंबित मामलों में जमानत मिली है।

बिहार सरकार को कानून व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत: तेजप्रताप यादव

पटना, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्ट्रीय जनता दल की ओर से बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने पर जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि कानून व्यवस्था को ठीक करे।

गांधीनगर: सीएम भूपेंद्र पटेल की बैठक, साबरमती आश्रम के आधुनिकीकरण एवं नवीनीकरण पर चर्चा

गांधीनगर, 13 फरवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में शुक्रवार को गांधीनगर में महात्मा गांधी साबरमती आश्रम मेमोरियल ट्रस्ट की गवर्निंग काउंसिल की बैठक उप मुख्यमंत्री एवं काउंसिल के वाइस चेयरमैन हर्ष संघवी की उपस्थिति में आयोजित की गई। प्रधानमंत्री मोदी के विशेष विजन एवं प्रेरणा से साबरमती आश्रम का आधुनिकीकरण और नवीनीकरण किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद में अवैध हथियारों के खिलाफ एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, दो...

कोलकाता, 13 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुर्शिदाबाद जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भरोसेमंद सूत्रों की जानकारी और तकनीकी इनपुट के आधार पर एसटीएफ की एक टीम ने गुरुवार रात मुर्शिदाबाद में छापेमारी की। इस ऑपरेशन में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

बांग्लादेश में बीएनपी की सरकार, भारत समेत दक्षिण एशिया पर क्या हो सकता है...

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार को गिराए जाने के लगभग 18 महीनों के बाद गुरुवार को संसदीय चुनाव हुए। शुक्रवार को सामने आए परिणामों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) गठबंधन ने 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की। इससे साफ हो गया है कि बांग्लादेश में बीएनपी की बहुमत की सरकार बन रही है। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि बीएनपी की सरकार आने के बाद बांग्लादेश के भारत और दक्षिण एशिया के साथ रिश्तों पर कैसा असर पड़ेगा।

खरी बात