Saturday, May 16, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

थाईलैंड में भारत के राजदूत नियुक्त किए गए पुनीत अग्रवाल

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। पुनीत अग्रवाल को थाईलैंड में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। 1997 बैच के आईएफएस अधिकारी वर्तमान समय में मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उम्मीद है कि वे जल्द ही यह काम संभाल लेंगे।

‘सेवा तीर्थ’ से पीएम मोदी के पहले फैसले, महिलाओं, युवाओं और किसानों से जुड़ी...

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने नए दफ्तर के सबसे पहले निर्णयों में 'सेवा भावना' को प्राथमिकता देने का भी संदेश दिया। पीएम मोदी ने महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्ग के लिए अहम फैसलों से जुड़ी जरूरी फाइलों पर साइन किए।

बंगाल में हार के डर से भाजपा को निशाना बना रही है तृणमूल कांग्रेस...

कोलकाता, 13 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस हार के डर से भाजपा को निशाना बना रही है। उनका कहना है कि अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के खिलाफ तोड़फोड़ की घटनाएं इसी डर को दिखाती हैं।

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री ने जीता दिल, दर्शकों को भा गई...

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी की फिल्म 'ओ रोमियो' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी रोमांस और एक्शन दोनों का मिक्स कॉकटेल है।

भाजपा सांसदों ने विपक्ष पर लगाए आरोप, कहा- ‘कोई नहीं था मुद्दा, इसी कारण...

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा के बजट सत्र के पहले चरण की समाप्ति के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा का आरोप है कि विपक्ष के सांसदों के पास कोई मुद्दा नहीं था, इसीलिए इन लोगों ने संसद को चलने नहीं दिया और लगातार विरोध प्रदर्शन करते रहे।

झारखंडः रामगढ़ की चुटूपालू घाटी में कंटेनर में लगी आग, चालक की जिंदा जलकर...

रांची, 13 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले की चुटूपालू घाटी में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक कंटेनर चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा घाटी के ढलान पर हुआ, जहां ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित कंटेनर ने आगे चल रहे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी।

‘ऑपरेशन लोटस’ के आरोपों पर नायब सिंह सैनी का पलटवार, बोले–पूरी तरह मनगढ़ंत है...

चंडीगढ़, 13 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि पंजाब के आप विधायक की ओर से उन पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं। उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ऐसे बयान दे रही हैं।"

पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ का किया अनावरण, कर्तव्य भवन से चलेगा आधुनिक और...

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नए प्रशासनिक परिसर 'सेवा तीर्थ' का अनावरण किया। इस अत्याधुनिक भवन में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (एनएससीएस) और कैबिनेट सचिवालय को एक साथ स्थापित किया गया है।

भारतीय सेना करेगी इंटरनेशनल मिलिट्री एडवेंचर चैलेंज कप का आयोजन, 8 देशों की सैन्य...

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय सेना पहली बार इंटरनेशनल मिलिट्री एडवेंचर चैलेंज कप (आईएमएसीसी) 2026 का आयोजन करने जा रही है। यह प्रतियोगिता 18 से 23 फरवरी 2026 तक पूर्वी हिमालय की तलहटी में आयोजित होगी। इस एक सप्ताह के आयोजन में भारत और मित्र देशों की सैन्य टीमें साहसिक और सहनशक्ति से जुड़ी कठिन प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगी।

कांग्रेस की वापसी शेख चिल्ली का सपना है : संजय निरुपम

मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस और अन्य मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2029 तक पार्टी की हालत ज्यादा खराब हो सकती है।

खरी बात