असम विधानसभा चुनाव में वैध मतदाता ही डालेंगे वोट: धर्मबीर सिंह
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। असम विधानसभा चुनाव को लेकर आई फाइनल वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि जो भारतीय मतदाता हैं, उन्हें ही वोट देने का अधिकार है।
भारत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है: केंद्रीय मंत्री पीयूष...
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। नीति आयोग के फ्रंटियर टेक हब ने 'प्रौद्योगिकी सेवाएं, आगे की पुनर्कल्पना' पर एक दस वर्षीय रोडमैप जारी किया है, जिसमें यह बताया गया है कि भारत का लगभग 265 अरब डॉलर का प्रौद्योगिकी सेवा क्षेत्र 2035 तक 750-850 अरब डॉलर तक कैसे पहुंच सकता है, साथ ही एआई युग में वैश्विक प्रतिस्पर्धा को मजबूत कर सकता है और विकसित भारत 2047 की परिकल्पना का समर्थन कर सकता है।
सीएम धामी ने बद्रीनाथ तथा केदारनाथ धाम में हेलीपैड विस्तार एवं सुधारीकरण कार्य के...
देहरादून, 12 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र बद्रीनाथ में विकासखंड ज्योर्तिमठ के अंतर्गत बद्रीनाथ धाम में यूकाडा द्वारा संचालित स्थाई हेलीपैड के प्लेटफार्म विस्तार एवं एप्रोच रोड के सुधारीकरण संबंधित कार्यों के लिए 1.74 करोड़ रुपए और केदारनाथ धाम में जीएमवीएन के समीप स्थित हेलीपैड के सुरक्षात्मक कार्य के लिए 39.40 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
जालंधर: ईडी ने पूर्व फूड अधिकारी राकेश सिंगला की 1.36 करोड़ की 5 संपत्तियां...
जालंधर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के जालंधर जोनल ऑफिस ने पंजाब सरकार के एक पूर्व अधिकारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत राकेश कुमार सिंगला और उनकी पत्नी रचना सिंगला की कुल 1.36 करोड़ रुपए की पांच अचल संपत्तियों को प्रोविजनली अटैच (जब्त) कर लिया है।
यूपी को देश का अग्रणी एआई और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर हब बनाने की दिशा में...
लखनऊ, 12 फरवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी एआई और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एएम ग्रुप और राज्य सरकार की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी ‘इन्वेस्ट यूपी’ के बीच सहमति बनी है। इसके तहत 1 गीगावॉट (जीडब्ल्यू) हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूट (एचपीसी) एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) हब की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। गुरुवार को यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने एएम ग्रुप के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया है।
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए मुंबई तैयार है: संजय निरुपम
मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे पर कहा कि मुंबई अपने प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए तैयार है।
गुरुग्राम: ईडी ने टेक सपोर्ट स्कैम में 90.21 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं, मुख्य...
गुरुग्राम, 12 फरवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुरुग्राम जोनल ऑफिस ने इंटरनेशनल टेक सपोर्ट स्कैम के एक बड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने 9 फरवरी 2026 के आदेश के तहत 90.21 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को प्रोविजनली अटैच (जब्त) कर लिया है।
एलजी मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की 50वीं बैठक की अध्यक्षता...
जम्मू, 12 फरवरी (आईएएनएस)। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की 50वीं बोर्ड बैठक में गुरुवार को ‘बाबा बर्फानी’ को समर्पित लेजर और साउंड शो को मंजूरी दी गई। यह शो श्रीनगर और जम्मू दोनों शहरों में आयोजित किया जाएगा और यह केंद्र शासित प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को उजागर करेगा।
राहुल गांधी ने 140 करोड़ भारतीयों का किया अपमान: रोहन गुप्ता
अहमदाबाद, 12 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 140 करोड़ भारतीयों का अपमान किया है। वह कैसे कह सकते हैं कि भारत माता को बेच दिया गया? क्या कोई बेच सकता है?
हैदराबाद: ईडी ने अल्प्राजोलम ड्रग्स फैक्ट्री केस में 4.79 करोड़ की संपत्तियां अटैच कीं,...
हैदराबाद, 12 फरवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हैदराबाद जोनल ऑफिस ने ड्रग्स से जुड़े एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सख्त कार्रवाई की है। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत 4.79 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को प्रोविजनली अटैच (जब्त) कर लिया है। यह कार्रवाई साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अल्प्राजोलम की गैरकानूनी मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री से हुई कमाई को छिपाने के मामले में की गई है।

