Saturday, May 16, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

बिहार: सुपौल में आमने-सामने बाइक टक्कर, तीन युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

पटना, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के सुपौल जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं।

राजस्थान ट्रेवल मार्ट के बाद अब ‘कोटा महोत्सव’ की तैयारी, कलेक्टर पीयूष समारिया ने...

कोटा, 12 फरवरी (आईएएनएस)। कोटा में 21-22 फरवरी को कोटा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में कई तरह की प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कोटा कलेक्टर पीयूष समारिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस आयोजन की जानकारी दी।

यूपी: राम की नगरी अयोध्या में आने वाले भक्तों का स्वागत करेगा लक्ष्मण द्वार

अयोध्या, 12 फरवरी (आईएएनएस)। राम की नगरी अब भक्तों के लिए और अधिक आकर्षक व स्वागतमय बन रही है। राम मंदिर के दर्शनार्थ आने वाले लाखों श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत करने के लिए एनएच-330ए (अयोध्या-गोण्डा मार्ग) पर एक शानदार लक्ष्मण द्वार का निर्माण तेजी से चल रहा है। यह प्रवेश द्वार अयोध्या की धार्मिक गरिमा को और निखारने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सत्ता के लिए बिन पानी की मछली की तरह तड़प रही कांग्रेस: अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता के लिए कांग्रेस पार्टी बिन पानी मछली की तरह तड़प रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी 60 साल तक देश की सत्ता में रही, आज उसकी स्थिति खराब हो चुकी है।

दिल्ली: आदर्श नगर में चाकूबाजी की घटना में दो घायल, मुखर्जी नगर में महिला...

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित आकाश सिनेमा मार्केट में गुरुवार को चाकूबाजी की घटना हुई। पुलिस को बीट स्टाफ से सूचना मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

अमेरिकी राजदूत गोर और विदेश सचिव मिसरी ने द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने पर...

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मुलाकात कर द्विपक्षीय साझेदारी को आगे बढ़ाने और हाल ही में हुए भारत-अमेरिका व्यापार सौदे पर चर्चा की।

गोवा : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की महत्वपूर्ण कार्रवाई, मोहम्मद सुहैल और अन्य...

पणजी (गोवा), 12 फरवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पणजी जोनल ऑफिस ने गोवा में एक बड़े भूमि हड़पने और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। ईडी ने 20 नवंबर 2025 को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत मोहम्मद सुहैल और अन्य के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (आरोप पत्र) दाखिल किया। प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज, नॉर्थ गोवा, पणजी ने 2 जनवरी 2026 को इस मामले में संज्ञान लिया और मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध को मान्यता दी।

श्रमिक संगठनों के भारत बंद से मध्य प्रदेश में कामकाज प्रभावित

भोपाल, 12 फरवरी (आईएएनएस)। श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मध्य प्रदेश में भी असर रहा। यहां के तमाम बैंकों की शाखाओं, बीमा और बीएसएनएल के अलावा डाक विभाग तथा अन्य केंद्रीय संस्थानों में कामकाज प्रभावित हुआ।

भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को शिक्षा से जोड़ने की मेगा पहल

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस) नई दिल्ली में भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव 2026 की अहम शुरुआत हुई है। यह कॉन्क्लेव देश में शिक्षा के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बड़े पैमाने पर लागू करने की दिशा में एक अहम कदम है। इसका लक्ष्य स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा और स्किलिंग के क्षेत्र में एआई आधारित समाधान विकसित करना है।

दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने केरल भाजपा के पार्षदों से किया संवाद, कई मुद्दों पर...

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पीएम आवास पर तिरुवनंतपुरम नगर निगम के भाजपा पार्षदों से मुलाकात की। केरल भाजपा पार्षदों का दिल्ली दौरा स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय नेतृत्व से जोड़ने और केरल में भारतीय जनता पार्टी की उपस्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भाजपा पार्षदों ने इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी से कई अहम मुद्दों पर बातचीत की।

खरी बात