राहुल गांधी के भाषण पर विवाद, संजय जायसवाल ने स्पीकर को लिखा पत्र, आपत्तिजनक...
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में बजट चर्चा के दौरान दिए गए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा इस्तेमाल किए गए कुछ शब्दों और आरोपों को सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग की है।
चलती ट्रेन से वैतरणा नदी में गिरा युवक, स्थानीय लोगों ने बचाई जान
पालघर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पालघर में पश्चिम रेलवे की उपनगरीय ट्रेन से दहाणू की ओर जा रहा एक युवक बुधवार देर रात नदी में गिर गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित बचा लिया।
केंद्रीय बजट 2027 में एमएसएमई, स्किलिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा पर जोर; पीएम मोदी...
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे भारत के 'आर्थिक परिवर्तन' का ब्लूप्रिंट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट सुधारों, छोटे उद्योगों, कौशल विकास, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देता है और देश को नई विकास दिशा प्रदान करेगा।
लैंबॉर्गिनी केस : तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार, पांच टीमों ने कानपुर...
कानपुर, 12 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम पर आरोप है कि उसने तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार से ऑटो और बुलेट सवारों को टक्कर मार दी थी, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे।
राज्यसभा में बोले खड़गे, सामाजिक न्याय केवल नारा नहीं, संविधान की आत्मा है
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जातिगत भेदभाव का मुद्दा उठाया। सदन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम अक्सर दलितों, वंचितों और कमजोर वर्गों के उत्थान की बात करते हैं। अब समय है कि इन बातों को जमीन पर उतारने की ठोस पहल की जाए। सामाजिक न्याय केवल नारा नहीं, बल्कि संविधान की आत्मा है और इसकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली में सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्घाटन करेंगे। वे शाम करीब 6 बजे सेवा तीर्थ में कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।
तमिलनाडु : महाशिवरात्रि में भीड़ को लेकर बड़ी पहल, चेन्नई से 1,240 विशेष बस...
चेन्नई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि उत्सव के दौरान भारी यात्रा मांग की आशंका को देखते हुए, तमिलनाडु परिवहन प्राधिकरण ने यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए चेन्नई से राज्य के विभिन्न हिस्सों और पड़ोसी क्षेत्रों के लिए 1,240 विशेष बसों के संचालन की घोषणा की है।
बेंगलुरु रोड रेज मामला: बोनट पर लटके व्यक्ति को लेकर दौड़ाई एसयूवी, ड्राइवर पर...
बेंगलुरु, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बेंगलुरु शहर में रोड रेज का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक एसयूवी चालक ने गुस्से में एक व्यक्ति को कार के बोनट पर लटकाए हुए कई मीटर तक गाड़ी दौड़ा दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
केरल: कांग्रेस से निकाले गए विधायक राहुल ममकूटथिल को रेप केस में मिली जमानत
कोच्चि, 12 फरवरी (आईएएनएस)। केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को पलक्कड़ के विधायक राहुल ममकूटथिल को दुष्कर्म के मामले में अग्रिम जमानत दे दी। ममकूटथिल को बाकी दो रेप केस में पहले ही जमानत मिल चुकी है।
बिहार बजट सत्र में तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी पर भाजपा ने उठाए सवाल, सरावगी...
पटना, 12 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के बिहार बजट सत्र में शामिल न होने को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता लगातार सदन से अनुपस्थित रहे हैं, यहां तक कि बजट सत्र जैसे महत्वपूर्ण सत्र में भी नजर नहीं आए।

