पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मचा हड़कंप
पटना, 12 फरवरी (आईएएनएस)। पटना सिविल कोर्ट को गुरुवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल के जरिए पूरे कोर्ट भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।
पुणे में बंगाल के प्रवासी मजदूर की हत्या पर भड़कीं ममता बनर्जी, बोलीं- नफरत...
कोलकाता, 12 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के पुणे में बंगाल के एक प्रवासी मजदूर की हत्या की निंदा की। उन्होंने इस घटना को हेट क्राइम करार देते हुए कहा कि किसी राज्य में बाहरी लोगों के प्रति नफरत को हथियार और निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
समुद्री सुरक्षा में ऐतिहासिक उपलब्धि, भारत को ‘कंबाइंड टास्क फोर्स 154’ की कमान मिली
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना ने समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। पहली बार भारत को 'कंबाइंड टास्क फोर्स 154' की कमान संभाली सौंपी गई है। यह टास्क फोर्स कंबाइंड मैरिटाइम फोर्सेज के तहत काम करती है, जिसमें दुनिया के 47 देश शामिल हैं।
बांग्लादेश समझौते का भारत और अमेरिका के बीच व्यापार अधिशेष पर कोई असर नहीं...
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के साथ व्यापार समझौते के बाद भारत का व्यापार अधिशेष (ट्रेड सरप्लस) सालाना 90 अरब डॉलर से अधिक हो सकता है। गुरुवार को जारी एसबीआई रिसर्च की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
‘लोकसभा स्पीकर के चैंबर में जबरन घुसे कांग्रेस सांसद, गाली गलौच की’, किरेन रिजिजू...
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई सांसदों ने जबरन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में घुसकर उन्हें गालियां दीं और धमकाया।
‘मोदी आर्काइव’ ने साझा किया पीएम मोदी का 2006 का प्रेरक वीडियो, युवाओं को...
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति और 'द ग्रेट लिबरेटर' नाम से प्रख्यात अब्राहम लिंकन की जयंती गुरुवार को है। लिंकन केवल अमेरिका के ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में लोकतंत्र, समानता और मानवाधिकारों के प्रतीक माने जाते हैं। साधारण परिवार में जन्म लेने वाले लिंकन ने अपने संघर्ष, ईमानदारी और दृढ़ निश्चय के बल पर इतिहास में अमिट स्थान बनाया।
देशव्यापी हड़ताल पर राहुल गांधी बोले- मजदूरों और किसानों के संघर्ष के साथ मजबूती...
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्रेड यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि वह मजदूरों और किसानों के मुद्दों व संघर्षों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
‘न्यू इंडिया में दुख पर भी कीमत का टैग है’, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी...
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में जीएसटी को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बीच तीखी बहस देखने को मिली। बहस के बाद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पोस्ट करके वित्त मंत्री के आरोपों का जवाब दिया और कहा कि उन्होंने तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत सामने रखी है।
श्रीनगर से भुवनेश्वर और आसनसोल तक, नए श्रम कानूनों के समर्थन में एनएफआईटीयू
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। देशभर में गुरुवार को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर ट्रेड यूनियनों के बीच मतभेद साफ नजर आ रहे हैं। जहां कुछ केंद्रीय ट्रेड यूनियन हड़ताल के पक्ष में हैं, वहीं नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (एनएफआईटीयू) ने इसका विरोध किया है। श्रीनगर, भुवनेश्वर और पश्चिम बंगाल के आसनसोल से संगठन के नेताओं ने नए श्रम कानूनों का समर्थन करते हुए हड़ताल को 'राजनीति से प्रेरित' बताया है।
बंगाल एसआईआर: राज्य सरकार ने चुनाव आयोग को अब तक नहीं दी 8,505 ग्रुप-बी...
कोलकाता, 12 (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और चुनाव आयोग के बीच तनातनी बरकरार है। बंगाल सरकार ने 8,505 ग्रुप-बी अधिकारी एसआईआर के लिए नियुक्त किए थे, लेकिन आयोग को गुरुवार सुबह तक राज्य सरकार की ओर से इन अधिकारियों का डिटेल्ड बैकग्राउंड नहीं मिला।

