नव निर्माण के नौ वर्ष: उत्तर प्रदेश में हरित ऊर्जा को नई उड़ान, बजट...
लखनऊ, 11 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट भाषण में स्पष्ट किया कि योगी सरकार प्रदेश को हरित और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
मध्य प्रदेश में वन उत्पादों से आदिवासियों का सशक्तीकरण : सीएम मोहन यादव
उज्जैन, 11 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि वन उत्पादों से आदिवासियों का आर्थिक तौर पर सशक्तिकरण होगा। इसका उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बाबा श्री महाकाल और मां हरसिद्धि की कृपा से भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली में श्री महाकाल वन मेला 2026 आयोजित किया जा रहा है। वन विभाग द्वारा वन मेला भोपाल के बाद अब उज्जैन में भी लगाया जा रहा है। सदियों से स्वास्थ्य का आधार रहे हैं वन। वन मेले से वन उत्पादों के बारे में जागरूकता बढ़ेगी और हमारे मेहनती और लगनशील आदिवासी भाइयों का आर्थिक सशक्तीकरण भी होगा।
अमीरा फूड्स के चेयरमैन करण और अनीता भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित, 123.85 करोड़ रुपए...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। राउज एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की विशेष अदालत (पीएमएलए/एफईओए) ने 6 फरवरी को पारित आदेश में अमीरा प्योर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर करण ए. चनाना और कंपनी की होल टाइम डायरेक्टर अनीता डिंग को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया है।
पटना : डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का निर्देश, 24 घंटे में अवैध होर्डिंग्स हटाए...
पटना, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व चोरी रोकने को लेकर अब 'बुलडोजर एक्शन' की चेतावनी दी है। उन्होंने बुधवार को कहा कि पटना शहर में जितने भी अवैध होर्डिंग्स लगाए गए हैं, वे 24 घंटे के अंदर हटा लिए जाएं।
झारखंड : बिटुमिन घोटाले में भाजपा विधायक के विरुद्ध सीबीआई कोर्ट ने तय किए...
रांची, 11 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड में 22 साल पुराने चर्चित बिटुमिन घोटाले में रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने कलावती कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के तत्कालीन निदेशक और गढ़वा के मौजूदा भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के विरुद्ध आरोप तय कर दिए हैं। इसके बाद अब इस मामले में कोर्ट में ट्रायल का रास्ता साफ हो गया है।
गुजरात : राज्यपाल ने तीन राज्यों के विधानसभा स्पीकर से मुलाकात की
गांधीनगर, 11 फरवरी (आईएएनएस)। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बुधवार को गुजरात विधानसभा के आने वाले बजट सत्र से पहले शिष्टाचार मुलाकात के लिए गुजरात लोक भवन में तीन राज्य विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारियों से मुलाकात की।
वीओसी पोर्ट को आईजीबीसी प्लैटिनम रेटिंग, भारत का पहला मेजर पोर्ट बना ग्रीन लीडर
तूतीकोरिन, 11 फरवरी (आईएएनएस)। वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट अथॉरिटी (वीओसी पोर्ट), तूतीकोरिन ने सस्टेनेबल और इको-फ्रेंडली बिल्डिंग्स के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पोर्ट की एडमिनिस्ट्रेशन बिल्डिंग को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा प्रतिष्ठित प्लैटिनम रेटिंग मिली है, जो भारत का पहला बड़ा पोर्ट है जिसे यह सर्वोच्च सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ। साथ ही, ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) से शून्य और शून्य प्लस एनर्जी एफिशिएंसी सर्टिफिकेशन भी मिला है।
केरल : हाई कोर्ट ने डिपोर्ट किए गए भारतीय नागरिक की मौत की जांच...
कोच्चि, 11 फरवरी (आईएएनएस)। केरल हाई कोर्ट ने बुधवार को कुवैत से डिपोर्ट किए गए भारतीय नागरिक सूरज लामा के लापता होने और मौत के संबंध में दायर हेबियस कॉर्पस याचिका को बंद करने से इनकार कर दिया।
निडर दयानंद : ‘वेदों की ओर लौटो…’, जिन्होंने गांधीजी से पहले दिया था ‘स्वराज’...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। 12 फरवरी 1824 को गुजरात के टंकारा में जन्मे मूलशंकर (स्वामी दयानंद सरस्वती) बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। कहा जाता है कि दो वर्ष की आयु में ही उन्होंने गायत्री मंत्र का शुद्ध उच्चारण करना सीख लिया था।
राहुल गांधी के बयान पर वित्त मंत्री का जवाब, कांग्रेस पर साधा निशाना
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पर हुई आम चर्चा पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में राहुल गांधी के ‘देश बेचने’ वाले बयान पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी ऐसे शख्स का जन्म नहीं हुआ, जो देश को बेच सके। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस समेत विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

