‘वंदे मातरम’ से किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए: खालिद अनवर
पटना, 11 फरवरी (आईएएनएस)। जदयू नेता खालिद अनवर ने ‘वंदे मातरम’ गीत को लेकर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस पर कहा कि यह देशभक्तों की सरकार है। मुझे नहीं लगता कि किसी भारतीय को इस पर एतराज होना चाहिए।
भोपाल: ईरानी डेरा में पुलिस की बड़ी छापेमारी, कई अपराधी गिरफ्तार
भोपाल, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भोपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निशातपुरा थाना क्षेत्र की अमन कॉलोनी स्थित ईरानी डेरा पर व्यापक छापेमारी की और विभिन्न मामलों में आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे कई लोगों को गिरफ्तार किया।
दिल्ली में एचटी-एलटी बिजली लाइनों की शिफ्टिंग और भूमिगत करने के प्रस्ताव को मंजूरी:...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में हाई टेंशन (एचटी) एवं लो टेंशन (एलटी) बिजली लाइनों की शिफ्टिंग और भूमिगत करने के प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।
रेडियो ने आपदा और संकट के समय समुदाय का दिया साथ : हैनलोन
भोपाल, 11 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में यूनिसेफ की प्रदेश इकाई ने आकाशवाणी (एआईआर) के सहयोग से वैश्विक थीम एआई और रेडियो बच्चों की आवाज के तहत विश्व रेडियो दिवस 2026 मनाया।
नए उत्तर प्रदेश के संकल्पों को साकार करने वाला बजटः ब्रजेश पाठक
लखनऊ, 11 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को विधानसभा में योगी सरकार का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। 2026-27 के लिए प्रस्तुत बजट में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने की व्यापक रूपरेखा पेश की गई है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बजट की तारीफ की है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में आरोपी तसलीम अहमद की जमानत याचिका...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को 2020 के दिल्ली दंगों के 'बड़ी साजिश मामले' में आरोपी तसलीम अहमद द्वारा दायर याचिका पर नोटिस जारी किया है। उन्होंने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत जमानत देने से इनकार करने के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी।
छत्तीसगढ़ : सीएम साय ने धान किसानों के लिए होली से पहले 10,000 करोड़...
रायपुर, 11 फरवरी (आईएएनएस)। त्योहारों के मौसम से पहले किसानों को ध्यान में रखते हुए, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई वाली छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना के तहत धान किसानों को कीमत के अंतर के लिए 10,000 करोड़ रुपए का एकमुश्त भुगतान मंजूर किया है।
महाराष्ट्र : सतारा में ईएसआईसी अधिकारी रिश्वतखोरी में दोषी, एक साल की सजा और...
मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के सतारा में विशेष अदालत ने मंगलवार को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) सतारा के सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर (एसएसओ) स्वप्निल जाधव को रिश्वतखोरी के एक मामले में दोषी ठहराते हुए एक वर्ष के सश्रम कारावास और 50,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।
सीएम ममता बनर्जी के इशारे पर राज्य में हिंसा और दंगा फैलाने की कोशिश:...
कोलकाता, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने टीएमसी से निष्कासित हुमायूं कबीर के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी के इशारे पर राज्य में हिंसा और दंगा फैलाने की कोशिश की जा रही है।
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने हिंसा प्रभावित लोगों से शांति व विकास के लिए साथ...
इंफाल, 11 फरवरी (आईएएनएस)। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने बुधवार को हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले के आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (आईडीपी) से मुलाकात कर उनसे बीते दो वर्षों की कटु घटनाओं को भूलकर शांति और विकास के लिए मिलकर काम करने की अपील की।

