Saturday, May 16, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

नीतीश कटारा मर्डर केस : दिल्ली हाईकोर्ट ने विकास यादव को फरलो देने से...

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को नीतीश कटारा मर्डर केस के दोषी विकास यादव की अर्जी खारिज कर दी। दोषी ने अर्जी में हाल ही में हुई शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ समय बिताने और सामाजिक रिश्ते बनाए रखने के लिए 21 दिन की फरलो मांगी थी।

उमर अब्दुल्ला की ‘असंसदीय टिप्पणी’ पर भाजपा विधायकों ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही बाधित...

श्रीनगर, 11 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने बुधवार को सदन की कार्यवाही में बाधा डाली। उन्होंने सीएम उमर अब्दुल्ला से माफी मांगने की मांग करते हुए सदन के वेल में प्रवेश किया। उनका आरोप था कि मुख्यमंत्री ने गलत बयान दिए थे।

‘वंदे मातरम’ को लेकर सियासी घमासान तेज, विपक्ष ने उठाए सरकार की मंशा पर...

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 'वंदे मातरम' को लेकर जारी निर्देश पर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस मुद्दे पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं।

मध्‍य प्रदेश: उज्जैन में मुख्यमंत्री ने 1133 करोड़ रुपए की जल आवर्धन परियोजना का...

उज्जैन, 11 फरवरी (आईएएनएस)। मध्‍य प्रदेश के उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1133 करोड़ रुपए की जल आवर्धन परियोजना का भूमिपूजन किया।

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली पुलिस का एएसआई 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते...

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई पर आरोप है कि उसने एक मामले को निपटाने के एवज में शिकायतकर्ता से मोटी रकम की मांग की थी, जिसमें से कुछ हिस्सा एडवांस में लेते हुए वह पकड़ा गया।

उत्तर प्रदेश का ‘कागजी’ बजट मुबारक हो: शिवपाल सिंह यादव

लखनऊ, 11 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश किए गए राज्य सरकार के आम बजट पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे 'कागजी' और 'दिशाहीन' बजट करार दिया। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने जहां बजट को 'सपनों का अमृत' बताकर तंज कसा, वहीं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने इसे किसान, युवा और आमजन विरोधी बताया।

दो शादी का मामला : कलकत्ता हाई कोर्ट ने एक्टर और भाजपा विधायक हिरण...

कोलकाता, 11 फरवरी (आईएएनएस)। कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को बंगाली एक्टर और भाजपा विधायक हिरण चटर्जी को दो शादियों के मामले में एंटीसिपेटरी बेल दे दी।

राजस्थान बजट 2026 : 160 करोड़ जल योजनाओं पर खर्च, लगेंगे 600 ट्यूबवेल और...

जयपुर, 11 फरवरी (आईएएनएस)। राजस्थान की डिप्टी सीएम एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राज्य का बजट पेश करते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और आमजन को बेहतर जीवन उपलब्ध कराना है।

ईडी ने सिंगला की 1.03 करोड़ की संपत्ति प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर से जब्त की

मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), मुंबई ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत 9 फरवरी 2026 को एक प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (पीएओ) जारी किया है। इसमें बैंक ऑफ इंडिया के निलंबित स्टाफ ऑफिसर हितेश कुमार सिंगला की लगभग 1.03 करोड़ रुपए की संपत्ति और म्यूल अकाउंट्स में जमा बैंक बैलेंस को अटैच किया गया है।

बांग्लादेश पर सावधानी बरतनी होगी, पाकिस्तान उसे भारत के खिलाफ इस्तेमाल करना चाहता है:...

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश की स्थिति को लेकर राज्यसभा में चिंता व्यक्त की गई। कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का कहना है कि हमें संतुलन अपनाना चाहिए और यह प्रयास करना चाहिए कि बांग्लादेश पाकिस्तान के पाले में न जाए।

खरी बात