Saturday, May 16, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

एयर इंडिया एआई-171 क्रैश मामला : सरकार को जांच पूरी करने के लिए तीन...

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे की जांच पर सुप्रीम कोर्ट में नई सुनवाई हुई, जहां केंद्र सरकार ने जांच पूरी करने के लिए तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा। जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने इस अनुरोध को मंजूर करते हुए केंद्र को जांच रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में दाखिल करने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी।

सोनम वांगचुक को लेकर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया जवाब, कहा- ‘चिकित्सकीय आधार...

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। सोशल एक्टिविस्ट और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की हिरासत से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि स्वास्थ्य के आधार पर सोनम वांगचुक को रिहा करना मुमकिन नहीं है।

नोएडा: रंगदारी और धमकी के मामले में आरोपी रवि काना को मिली अग्रिम जमानत,...

नोएडा, 11 फरवरी (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर जिला एवं सत्र न्यायालय ने रंगदारी और जान से मारने की धमकी के एक चर्चित मामले में आरोपी रवि काना को अग्रिम जमानत प्रदान कर दी है। सत्र न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव ने 11 फरवरी 2026 को पारित आदेश में कहा कि मामले के गुण-दोष पर टिप्पणी किए बिना आरोपी की अग्रिम जमानत स्वीकार की जाती है।

झारखंड: साहिबगंज में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या की, पुलिस...

साहिबगंज, 11 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के साहिबगंज जिले के रतनपुर गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला और उसके कथित प्रेमी रोहित साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी, चार...

नोएडा, 11 फरवरी (आईएएनएस)। नोएडा के थाना साइबर क्राइम पुलिस और थाना सेक्टर-126 पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्रू-शिप कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

लोकलुभावन ज्यादा और जनकल्याण कम रहा यूपी बजट: मायावती

लखनऊ, 11 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश किए गए वर्ष 2026-27 के बजट पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे 'लोकलुभावन ज्यादा और जनकल्याण कम' बताया। उन्होंने कहा कि बजट में की गई घोषणाएं और आश्वासन अगर समयबद्ध तरीके से लागू नहीं हुए तो यह केवल कागजी साबित होंगे।

हमारे पास एक युवा नेता हैं, जिन्हें बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत है :...

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सदन में दिए भाषण पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "हमारे पास एक युवा नेता हैं, जिन्होंने आज संसद के सामने कुछ बातें रखीं। उन्हें बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत है।"

‘एग्रीकल्चर फर्स्ट’ नीति विकसित भारत और आत्मनिर्भर जम्मू-कश्मीर की नींव : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

जम्मू, 11 फरवरी 2026 (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को एसकेयूएएसटी-जम्मू परिसर में आयोजित तीन दिवसीय एग्रीकल्चर समिट और किसान मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने 'एग्रीकल्चर फर्स्ट' नीति को विकसित भारत और आत्मनिर्भर जम्मू-कश्मीर की नींव बताते हुए कहा कि कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र ही सबसे बड़ी इंश्योरेंस पॉलिसी है, जिसे कोई भी विकासशील समाज या देश नजरअंदाज नहीं कर सकता।

राहुल गांधी सदन की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे, इंदिरा गांधी और जनरल मानेकशॉ...

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट पर बहस के दौरान राहुल गांधी द्वारा सरकार पर की गई टिप्पणी को आपत्तिजनक और जहरीला बताया। पार्टी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर सदन की गरिमा और मर्यादा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री पर टिप्पणी को लेकर सिद्धारमैया देश से माफी मांगें: कर्नाटक भाजपा नेता

बेंगलुरु, 11 फरवरी (आईएएनएस)। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री एम.पी. रेणुकाचार्य ने कहा है कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा देश के प्रधानमंत्री के लिए “कायर” शब्द का इस्तेमाल करना सभी भारतीयों का अपमान है।

खरी बात