लखपति दीदी योजना : आजमगढ़ की महिलाओं का बदला जीवन, आर्थिक सशक्तीकरण के साथ...
आजमगढ़, 11 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र की मोदी सरकार की लखपति दीदी योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही उनके सशक्तीकरण का रास्ता भी खुला है। लखपति दीदी योजना का असर देश के हर राज्य में देखने को मिल रहा है। इस योजना का लाभ लेकर आजमगढ़ की महिलाओं के चेहरे पर खुशी है। सभी केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार को धन्यवाद दे रही हैं।
अखिलेश यादव ने यूपी बजट को ‘विदाई बजट’ दिया करार
लखनऊ, 11 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानसभा में पेश किए गए सरकार के 10वें बजट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ा प्रहार करते हुए इसे 'विदाई बजट' करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट का आकार भले ही बड़ा दिखाया जा रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत में यह जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरता।
सीएम रेखा गुप्ता ने मेट्रो फेज-V (ए) के तीन नए कॉरिडोर को दी स्वीकृति
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में मेट्रो फेज-V(ए) को स्वीकृति दे दी गई है।
पूर्व पीएम देवगौड़ा ने बजट को सराहा; रोजगार, किसानों और समावेशी विकास पर जोर
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री और जेडी(एस) सांसद एच.डी. देवगौड़ा ने राज्यसभा में चर्चा के दौरान केंद्रीय बजट 2026-27 का समर्थन किया। उन्होंने बजट की तारीफ करते हुए रोजगार, समावेशी विकास और क्षेत्रीय प्राथमिकताओं पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता बताई।
वीर दास के रिएक्शन पर अभिषेक बनर्जी का तंज, कहा- “टू इंडियंस” की खूबसूरती,...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने संसद में 'टू इंडियाज' के जिक्र पर कमीडियन वीर दास के रिएक्शन वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यही "टू इंडियंस" की खूबसूरती है, एक में उससे सवाल पूछा जाता है, तो दूसरे में इसे पीआर के अवसर के तौर पर देखा जाता है।
सुप्रीम कोर्ट ने गाइडलाइंस को लेकर केंद्र और यूजीसी को जारी किया नोटिस
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए 'उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम, 2026' को चुनौती देने वाली दो नई याचिकाओं पर केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने इन याचिकाओं को पहले से लंबित पुरानी याचिकाओं के साथ जोड़कर एक साथ सुनने का निर्देश दिया है।
आजमगढ़ : सुहेलदेव विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र बना, स्थानीय छात्रों के सपनों...
आजमगढ़, 11 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा आजमगढ़ को दी गई बड़ी सौगात महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय आज क्षेत्र में उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। आजमगढ़ से भाजपा का कोई जनप्रतिनिधि नहीं होने के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना किसी भेदभाव के जिले को यह विश्वविद्यालय प्रदान किया।
यूपी बजट में 77,622 करोड़ रुपए का प्रस्ताव, हर जिले में बनेंगे मॉडल स्कूल
लखनऊ, 11 फरवरी (आईएएनएस)। विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट में प्रदेश की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष फोकस किया गया है। बजट प्रस्तावों से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि सरकार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षा के ढांचे में व्यापक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रही है। बजट में बेसिक शिक्षा के लिए 77,622 करोड़ रुपए की अभूतपूर्व व्यवस्था प्रस्तुत की गई है। यह राशि परिषदीय विद्यालयों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित रहेगी।
श्रीकांत शिंदे ने लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर कसा तंज, काल्पनिक बताते...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने बुधवार को केंद्रीय बजट 2026 के लिए कड़ा समर्थन जताया और भारत-यूएस ट्रेड एग्रीमेंट की आलोचना करने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला किया।
झारखंड: लातेहार में 50 हजार का इनामी नक्सली कमांडर दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार
लातेहार, 11 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के 50 हजार रुपए के इनामी नक्सली कमांडर आदेश गंझू को उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान उज्जवल कुमार और सुभाष कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और उग्रवादी गतिविधियों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं।

