राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने केंद्रीय बजट का किया बचाव, एम्स में देरी पर...
तिरुवनंतपुरम, 11 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बुधवार को केंद्रीय बजट की आलोचना को 'राजनीति से प्रेरित' बताया। उन्होंने कहा कि 2026-27 का फाइनेंशियल प्लान शॉर्ट-टर्म चुनावी सोच के बजाय लॉन्ग-टर्म नेशनल विजन को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
कुछ लोगों के मन में आज भी विभाजनकारी सोच जिंदा है : विनोद बंसल
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने बुधवार को 'वंदे मातरम' के गायन को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसके लिए एक आधिकारिक प्रोटोकॉल भी तैयार किया गया है, ताकि स्कूलों, कार्यालयों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में इसे सही तरीके से गाया जा सके। इस कदम का स्वागत विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने करते हुए इसे ऐतिहासिक और सराहनीय बताया है।
देश के ग्रामीण हिस्सों में अगले 10 सालों में विकसित भारत-जी राम जी योजना...
अगरतला, 11 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (विकसित भारत-जी राम जी) के लिए गारंटी के तहत अगले दस सालों में ग्रामीण भारत में 10 लाख करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
पंजाब पुलिस का ऑपरेशन प्रहार 2.0, अब तक 1,600 से ज्यादा गिरफ्तारियां
चंडीगढ़, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पंजाब में अपराध और नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार 2.0' के तहत राज्यभर में एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत अब तक 1,600 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
चुनाव से पहले विजयन सरकार ने केरल में ‘महिला सुरक्षा पेंशन योजना’ की शुरुआत...
तिरुवनंतपुरम, 11 फरवरी (आईएएनएस)। केरल में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही पिनराई विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार ने एक अहम कल्याणकारी पहल के तहत ‘महिला सुरक्षा पेंशन योजना’ की शुरुआत की है। इसे आने वाले महीनों में राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- ‘उनको ज्ञान नहीं है, सदन...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर संसद में दिए गए बयान पर भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी की आलोचना की। भाजपा सांसदों ने कहा कि राहुल गांधी कहीं से कुछ भी लाकर बोलने लगते हैं।
फुल ड्रेस रिहर्सल 24 को और 27 फरवरी को फाइनल असॉल्ट, वायुसेना के अभ्यास...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान बॉर्डर के पास भारतीय सेना के फाइटर जेट अपने निशाने साधने और तैयारियों को धार देने में जुटे हैं। यह तैयारी इस साल के पहले बड़े वायु सैन्य अभ्यास ‘वायु शक्ति’ के लिए है। पोखरण फील्ड एंड फायरिंग रेंज में 24 फरवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल है तो 27 फरवरी को ‘वायु शक्ति’ का मेन डे होगा।
‘तेजी से बंटती वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत एक मजबूत तीसरे ध्रुव के रूप में...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। वॉशिंगटन स्थित ऑनलाइन प्रकाशन 'द नेशनल इंटरेस्ट' में प्रकाशित एक लेख के अनुसार, अमेरिका, चीन और रूस द्वारा बनाए जा रहे शत्रुतापूर्ण माहौल में यूरोप और कनाडा के पास भारत के साथ अपने संबंध मजबूत करने के अलावा कोई बेहतर विकल्प नहीं है।
कर्नाटक में 600 से अधिक कन्नड़ स्कूल बंद करने के फैसले पर भाजपा का...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक सरकार द्वारा राज्य में 600 से अधिक कन्नड़ माध्यम के स्कूलों को बंद किए जाने की संभावित कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कड़ा विरोध जताया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार आर्थिक रूप से दिवालिया हो चुकी है।
दिल्ली में बढ़ती हत्याओं और हादसों को लेकर अरविंद केजरीवाल ने उठाए सवाल
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में कानून-व्यवस्था और कथित प्रशासनिक लापरवाही को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने 'चार इंजन' सरकार पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने राजधानी में बढ़ती हत्या की घटनाओं और नालों-गड्ढों में गिरकर हो रही मौतों को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

