Friday, May 15, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

जनवरी में 800 से अधिक कथित लापता मामले, दिल्ली हाई कोर्ट ने तत्काल सुनवाई...

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में जनवरी महीने के दौरान करीब 800 लोगों के कथित तौर पर लापता होने को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फिलहाल जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है। मंगलवार को कोर्ट ने कहा कि यह याचिका अपने आप तय प्रक्रिया के तहत सूचीबद्ध हो जाएगी और इसके लिए अलग से तत्काल सुनवाई की जरूरत नहीं है।

आल्हा-उदल की धरती महोबा बनेगा बुंदेलखंड का नया टूरिज्म हब, स्वदेश दर्शन 2.0 से...

महोबा, 10 फरवरी (आईएएनएस)। चंदेलकालीन विरासत, आल्हा-उदल की वीर गाथाओं और सूर्य उपासना की परंपरा से जुड़ा महोबा अब बुंदेलखंड के प्रमुख टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में उभरने जा रहा है। केन्द्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत महोबा में 24.98 करोड़ रुपए की लागत से एक इंटीग्रेटेड टूरिज्म डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है, जिसका उद्देश्य जिले को कल्चरल और एजुकेशनल टूरिज्म हब के रूप में विकसित करना है।

हावड़ा में बहुमंजिला इमारत से लोहे की रॉड गिरने से दो की मौत

कोलकाता, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के हावड़ा शहर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हावड़ा नगर निगम से सटी एक बहुमंजिला इमारत से भारी लोहे की रॉड गिरने से दोनों की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई, बाद में अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

ट्रांसजेंडर को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी: आनंदीबेन पटेल

बस्ती, 10 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को जनपद बस्ती में भारत सरकार की स्माइल योजना के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए नवनिर्मित गरिमा गृह का उद्घाटन कर सामाजिक समावेशन और मानवीय संवेदनशीलता का सशक्त संदेश दिया।

भर्तियों में आरक्षण से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, पिछड़े-दलित-आदिवासी और ईडब्ल्यूएस के हक पर...

लखनऊ, 10 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानपरिषद में मंगलवार को सरकारी भर्तियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने बेहद सख्त और स्पष्ट राजनीतिक संदेश दिया। प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री एवं सदन के नेता केशव प्रसाद मौर्य ने दो टूक कहा कि पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अधिकारों के साथ किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और आरक्षण नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

पटना में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की मौत को लेकर ऐपवा...

पटना, 10 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के एक छात्रावास में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत को लेकर मंगलवार को पटना की सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया गया। आइसा और ऐपवा के कार्यकर्ता पूर्व कार्यक्रम के मुताबिक विधानसभा मार्च के लिए सड़कों पर उतरे।

केरल: जमीन हड़पने के मामले में राजस्व अधिकारी को किया गया गिरफ्तार

तिरुवनंतपुरम, 10 फरवरी (आईएएनएस)। केरल की राजधानी के एक पॉश इलाके में हुए करोड़ों रुपए के भूमि घोटाले की जांच एक अहम मोड़ पर पहुंच गई है। इस मामले में सस्थामंगलम की सब-रजिस्ट्रार केएस लक्ष्मी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उन्होंने जाली दस्तावेजों के जरिए करीब 4.5 करोड़ रुपए मूल्य के मकान और जमीन के फर्जी ट्रांसफर में मदद की।

सत्तापक्ष के दबाव के कारण सलमान खान संघ के कार्यक्रम में गए : अबू...

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने दावा किया है कि सत्ता पक्ष के दबाव के कारण फिल्म स्टार सलमान खान संघ प्रमुख मोहन भागवत के कार्यक्रम में शामिल हुए।

पीएम केयर्स और पीएमएनआरएफ पर सवाल न पूछने की रिपोर्ट्स को लेकर जॉन ब्रिटास...

नई दिल्‍ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पीएम केयर्स फंड, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) और इसी तरह के अन्य रिलीफ फंड से जुड़े सवालों को संसद में न उठाए जाने को लेकर उठी मीडिया रिपोर्ट्स के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।

भारत में बेरोजगारी दर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में घटी

नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में 15 साल और उससे ऊपर के लोगों में बेरोजगारी दर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में पिछली तिमाही के मुकाबले कम हो गई है। यह जानकारी सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए डेटा में दी गई।

खरी बात