राहुल गांधी का रवैया गांव के किसी जमींदार की तरह : गिरिराज सिंह
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को एक पोस्टर को लेकर पंडित जवाहर लाल नेहरू और लेडी माउंटबेटन के रिश्तों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह पोस्टर खुद बहुत कुछ बोल रहा है और देश के पहले प्रधानमंत्री के आचरण और फैसलों पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है।
पश्चिम बंगाल: भाजपा मार्च में कर सकती है राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार का...
कोलकाता, 10 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा मार्च के पहले हफ्ते तक पश्चिम बंगाल से राज्यसभा नामांकन के लिए अपने अकेले उम्मीदवार का नाम फाइनल कर सकती है।
आंकड़ों को तोड़ने-मरोड़ने में पी चिदंबरम को महारत हासिल: भाजपा सांसद सुरेंद्र नागर
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। बजट पर चर्चा के दौरान पूर्व कांग्रेस सांसद एवं पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने राज्यसभा में कांग्रेस का पक्ष रखा था। चिदंबरम ने विभिन्न वित्तीय आंकड़ों के माध्यम से सरकार की नाकामी गिनाने की कोशिश की थी। इसके जवाब में भाजपा के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने मंगलवार को कहा कि चिदंबरम ने सदन में जो बातें रखीं, उन्हें सुनकर ऐसा लगा मानो देश में कुछ हो ही नहीं रहा, लेकिन आंकड़ों को तोड़-मरोड़कर पेश करना चिदंबरम की खासियत है।
लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में तकनीकी खामी, विपक्ष की किरकिरी
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की विपक्ष की कोशिश उस समय अटक गई, जब प्रस्ताव के नोटिस में तकनीकी खामियां पाई गईं। नोटिस में वर्ष 2026 की जगह बार-बार 2025 लिखा गया था, जिसे गंभीर प्रक्रियागत चूक माना गया। इसके बाद कांग्रेस को संशोधित नोटिस के साथ प्रस्ताव दोबारा जमा करना पड़ा।
ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष ने लोकसभा सचिवालय को भेजा नोटिस, थरूर...
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस ने लोकसभा सचिवालय को नोटिस दे दिया है। कांग्रेस सांसदों का आरोप है कि लोकसभा अध्यक्ष अपने पद पर सही से काम नहीं कर रहे हैं।
सोनू सूद के बाद राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए तेज प्रताप...
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद द्वारा कमेडियन एवं एक्टर राजपाल यादव के लिए किए गए ट्वीट ने सोशल मीडिया पर लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया।
तमिलनाडु: चुनाव से पहले भाजपा के केशव विनायगम को आरएसएस में मिली नई जिम्मेदारी
चेन्नई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य स्तर पर एक अहम संगठनात्मक बदलाव किया है। पार्टी ने केशव विनायगम को तमिलनाडु भाजपा के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी पद से हटा दिया है और उनकी जगह प्रसोभ कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ग्लोबल साउथ में पहली बार एआई समिट, भारत के विजन को आगे बढ़ाने में...
जम्मू, 10 फरवरी (आईएएनएस)। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से लेकर 20 फरवरी तक भारत-एआई इम्पेक्ट समिट का आयोजन होगा। इस समिट में दुनियाभर के देशों से प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह ग्लोबल साउथ में होने वाला पहला एआई समिट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समिट का आगाज करेंगे।
भाजपा सांसदों का राहुल गांधी पर तंज, ‘अनपब्लिश्ड किताब पर राजनीति कर रहा विपक्ष’
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब को लेकर विपक्ष के विरोध को भाजपा नेताओं ने साजिश करार दिया है। भाजपा के नेताओं ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसीलिए ये लोग अब नई कहानी लेकर आ गए हैं।
असम में 2006 के मुकाबले तीन गुना हुए टाइगर: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
गुवाहाटी, 10 फरवरी (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में वन्यजीव संरक्षण को लेकर बड़ी उपलब्धि गिनाते हुए कहा है कि वर्ष 2006 में जहां असम में बाघों की संख्या सिर्फ 70 थी, वहीं 2022 तक यह बढ़कर 227 हो गई है। मुख्यमंत्री ने इसे मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

