उत्तर प्रदेश में मजबूत हो रहा मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, आमजन पर कम हुआ स्वास्थ्य खर्च...
लखनऊ, 9 फरवरी (आईएएनएस)। यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार की वर्ष 2025-26 की आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी। पटल पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में किए गए प्रयासों और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। आर्थिक सर्वे के आंकड़े के अनुसार, प्रदेश सरकार चिकित्सा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के विस्तार और आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विधानमंडल बजट सत्र में राज्यपाल ने दिखाई यूपी के विकास की तस्वीर
लखनऊ, 9 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के प्रथम दिन दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण प्रदेश की बदली हुई पहचान का स्पष्ट घोषणापत्र बनकर सामने आया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने बीते वर्षों में ‘बॉटलनेक स्टेट’ की छवि से बाहर निकलकर ‘ब्रेकथ्रू स्टेट’ के रूप में सुशासन, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, आर्थिक सशक्तिकरण, कृषि विस्तार, महिला सशक्तिकरण, अवसंरचना विकास और व्यापक जनकल्याण के क्षेत्रों में ठोस उपलब्धियां हासिल की हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने देश में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट के मामलों पर...
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने देश में तेजी से बढ़ रहे डिजिटल अरेस्ट के मामलों पर गंभीर चिंता जताई है।
योगी सरकार का सामाजिक सुरक्षा और कल्याण पर विशेष फोकस, वर्ष 2025-26 के लिए...
लखनऊ, 9 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार योगी सरकार द्वारा प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याण के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 34,504 करोड़ रुपए व्यय प्रस्तावित है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में इसके लिए 30,530 करोड़ रुपए का खर्च किए गए थे। वहीं, 2017-18 में सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के लिए केवल 18,674 करोड़ रुपए व्यय किए गए थे।
एनएचआरसी ने लापता लोगों के मामले में दिल्ली सरकार और पुलिस को नोटिस जारी...
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर खुद ही संज्ञान लिया है और दिल्ली पुलिस के डेटा का हवाला दिया गया है। इस डेटा से पता चला है कि इस साल जनवरी के पहले दो सप्ताह में देश की राजधानी में 807 लोग लापता हो गए।
बंगाल एसआईआर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, एक हफ्ता बढ़ाई डेड लाइन, डीजीपी से...
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को पश्चिम बंगाल के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) मामले पर सुनवाई हुई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अन्य नेताओं की याचिकाओं पर यह सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में दस्तावेजों की पड़ताल और फाइनल वोटर लिस्ट की समयसीमा को 1 हफ्ते बढ़ाया। पहले फाइनल वोटर लिस्ट जारी करने की डेडलाइन 14 फरवरी थी।
इंडियन बाइसन : विशाल शरीर और गजब की ताकत, जंगल का मजबूत सिपाही
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के जंगलों में ऐसे कई जीव-जंतु हैं, जो अपनी खास विशेषता की वजह से जाने जाते हैं। जंगलों में रहने वाले विशालकाय और शक्तिशाली वन्यजीवों में से एक है गौर, जिसे इंडियन बाइसन के नाम से भी जाना जाता है। इसे जंगल का मजबूत सिपाही या पारिस्थितिक तंत्र का रक्षक भी कहा जाता है।
यूपी: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में रखी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, प्रस्तुत किया...
लखनऊ, 9 फरवरी (आईएएनएस)। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को विधानसभा के बजट सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार की वर्ष 2025-26 की आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी, जिसमें कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत उल्लेख किया गया।
महिला सांसदों को हमेशा मिलता है बराबरी का मौका, स्मृति ईरानी ने स्पीकर का...
सूरत, 9 फरवरी (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि संसद में महिलाओं को हमेशा बराबरी का मौका मिलता है और इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं होता। उन्होंने बताया कि अपने 10 साल के संसद अनुभव में उन्होंने देखा है कि महिला सांसद चाहे किसी भी पार्टी से हों, चाहे किसी भी राज्य से हों, स्पीकर ओम बिरला हमेशा उन्हें अपने विचार रखने और देश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का मौका देते हैं।
अभिषेक बनर्जी ने बंगाल एसआईआर के विरोध में लिखी कविता, कहा- ‘इतिहास माफ नहीं...
कोलकाता, 9 फरवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर एक कविता लिखी, जिसमें उन्होंने लोगों पर इसके असर को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

