सैन्य संबंधों में मजबूतीः आर्मी ने नेपाली सेना को दिए 50 मिलिट्री यूटिलिटी वाहन
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और नेपाल के बीच मजबूत रक्षा संबंध रहे हैं। भारतीय सेना ने इस रक्षा सहयोग को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए नेपाल की सेना को 50 सैन्य उपयोग वाले विशेष वाहन (मिलिट्री यूटिलिटी व्हीकल्स) सौंपे हैं। यह वाहन भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल सेना को हस्तांतरित किए गए।
सावरकर को भारत रत्न की मांग पर गरमाई सियासत, विपक्षी नेताओं ने दिए जवाब
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की ओर से वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग पर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि मोहन भागवत कैसे बयान देते हैं, समझ में नहीं आ रहा है।
समुद्री सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता भारत-सेशेल्स संबंधों के लिए महत्वपूर्ण: हर्मिनी
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने सोमवार को कहा कि हिंद महासागर के दो अहम राष्ट्रों के तौर पर समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता भारत-सेशेल्स संबंधों के लिए बहुत जरूरी है।
संवाद से समस्या के समाधान में विश्वास करती है सरकारः मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ, 9 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी विधानमंडल आज से बजट सत्र प्रारंभ कर रहा है। यह हमारी सरकार का 10वां बजट है। सीएम ने सभी सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि विधानमंडल लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार स्तंभ है। किसी भी सदस्य को कोई मुद्दा उठाना है तो कार्यवाही बाधित करने के बजाय संवाद करे, क्योंकि सरकार संवाद से समस्या के समाधान में विश्वास करती है।
सोनम वांगचुक की हिरासत मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई टली, अब बुधवार को...
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की हिरासत से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। इस मामले पर अगली सुनवाई अब बुधवार को होगी।
बिहार विधान परिषद में विपक्ष का हंगामा, सीएम नीतीश ने कहा- इन लोगों पर...
पटना, 9 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान सोमवार को विधान परिषद में विपक्षी सदस्यों द्वारा प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर जमकर हंगामा किया गया। इस क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित अन्य विपक्ष के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
संस्कृति और रिश्तों को मजबूत करने की नई पहल, महाशिवरात्रि के मौके पर मथुरा...
वाराणसी, 9 फरवरी (आईएएनएस)। 15 फरवरी को होने वाली महाशिवरात्रि को लेकर देशभर के मंदिरों में तैयारियां चल रही हैं। रंग-रोगन से लेकर खास तरह की पोशाक और मिष्ठान बनाना शुरू हो चुका है।
वीर सावरकर को भारत रत्न नहीं मिलना चाहिए : इमरान मसूद
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की ओर से वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने संबंधी बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि वीर सावरकर ने अखंड भारत को टुकड़ों में बांट दिया, इसलिए भारत रत्न नहीं मिलना चाहिए।
तमिलनाडु के रानीपेट में टाटा जेएलआर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन, सीएम स्टालिन बोले- वैश्विक...
रानीपेट, 9 फरवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को रानीपेट में आयोजित कार्यक्रम में टाटा मोटर्स-जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि टाटा समूह भारतीय उद्योग का एक प्रमुख चेहरा है और तमिलनाडु के साथ उसका संबंध लंबे समय से मजबूत और भरोसेमंद रहा है।
प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- ‘कांग्रेस हर चीज में फैला रही...
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की ओर से वीर सावरकर को भारत रत्न दिए जाने संबंधी बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने समर्थन करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर चीज में नफरत फैलाती है।

