यूपी : सीएम योगी ने बजट सत्र के दौरान चलने वाले स्वास्थ्य शिविर का...
लखनऊ, 9 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान भवन में स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। यह शिविर विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों के लिए लगाया गया है। इसमें केजीएमयू के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।
असम के मुख्यमंत्री देश का माहौल खराब कर रहे : प्रियंका चतुर्वेदी
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
परीक्षा पे चर्चाः प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमें सिर्फ नौकरी के लिए जिंदगी नहीं जीनी...
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। छात्रों से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आदिवासी देश की प्रगति व उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा के दौरान गुजरात के छात्रों से यह संवाद कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश जो आज आगे बढ़ा है वह आदिवासी समाज के कारण आगे बढ़ा है। आज देश का पर्यावरण बचा है तो आदिवासी समाज के कारण बचा है।
अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस : कलंक नहीं न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर, जागरूकता से बनेगी बात
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय मिर्गी दिवस के अवसर पर भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने मिर्गी (एपिलेप्सी) से जूझ रहे लोगों के लिए जागरूकता, समझ और सामाजिक समावेश पर जोर दिया है। मंत्रालय ने अपील की है कि समाज मिलकर मिर्गी से जुड़े कलंक को कम करे और सूचित, सहानुभूतिपूर्ण बातचीत को बढ़ावा दे।
यूपी विधानसभा बजट सत्र: राज्यपाल ने हंगामे के बीच दिया भाषण, सपा ने लगाए...
लखनऊ, 9 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र की सोमवार को औपचारिक शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के साथ हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार हंगामा किया, हालांकि विरोध के बीच भी राज्यपाल ने अपना अभिभाषण निर्विघ्न रूप से जारी रखा।
राज्यसभाः स्वतंत्र स्पेस फोर्स बनाने की मांग, रणनीतिक आर्थिक मोर्चो के लिए महत्वपूर्ण
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। सोमवार को राज्यसभा में स्पेस फोर्स का विषय उठाया गया। सदन में कहा गया कि भारत को अपनी एक स्वतंत्र स्पेस फोर्स का गठन करना चाहिए। सदन को बताया गया कि स्पेस आज देश की सुरक्षा से सीधे जुड़ा है। यह डोमेन रणनीतिक आर्थिक व सैन्य ऑपरेशन को भी प्रभावित करता है।
जम्मू-कश्मीर सरकार ने दो सालों में नौकरी के एप्लीकेशन फीस से 48 करोड़ रुपए...
जम्मू, 9 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने सोमवार को बताया कि उसने पिछले दो सालों में जम्मू-कश्मीर पब्लिक सर्विस कमीशन (जेकेपीएससी) और जम्मू-कश्मीर सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) के जरिए उम्मीदवारों से एप्लीकेशन फीस के तौर पर 48 करोड़ रुपए से ज्यादा जमा किए हैं। पुलवामा विधायक वहीद-उर-रहमान पारा द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में सरकार ने यह जानकारी दी।
महाशिवरात्रि स्पेशल : नंदी के मुख से निकलती जलधारा करती है जलाभिषेक, हैरान कर...
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। 15 फरवरी को देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाने वाला है। भक्त शिव मंदिर में दर्शन कर मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेंगलुरू में एक ऐसा मंदिर है, जहां भगवान शिवलिंग पर निरंतर जल धारा बहती है।
हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा को प्रतिबद्ध है सरकारः मुख्यमंत्री योगी
लखनऊ, 9 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासकीय दायित्वों की व्यस्तताओं के बीच भी सोमवार को ‘जनता दर्शन’ किया। उन्होंने यहां आए प्रत्येक नागरिक से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। हापुड़ से आए दो सैनिकों ने मुख्यमंत्री से जमीन पर कब्जे की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को तत्काल मामले की जांच कर उचित निस्तारण का निर्देश दिया।
परीक्षा पर चर्चा: रायपुर में पीएम मोदी का छात्रों से संवाद, कहा-लीडर बनना है...
नई दिल्ली, 9 फरवरी (आईएएनएस)। 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के 9वें संस्करण के दूसरे एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छात्रों से खुलकर संवाद किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि अगर जीवन में सफलता की ऊँचाइयों को छूना है या एक लीडर बनना है तो पहले निडर बनने की जरूरत है, तभी आप किसी मुकाम पर पहुंच सकते हैं।

