बुंदेलखंड को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम, बीडा क्षेत्र में भूमि...
लखनऊ, 7 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के समग्र और संतुलित विकास को लेकर लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के तहत औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार के लिए 23,590 एकड़ भूमि की अधिग्रहण प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है।
बिहार: गोपालगंज में 8900 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो गिरफ्तार
पटना, 7 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच गोपालगंज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। एनएच-27 स्थित चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान एक ट्रक से करीब 8900 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है।
आयोग की जल्दबाजी लोकतंत्र के लिए खतरा, एसआईआर पर विपक्ष की चेतावनी को किया...
लखनऊ, 7 फरवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग एक के बाद एक गलतियां कर रहा है और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विपक्ष की जायज चेतावनियों की अनदेखी की गई।
उत्तर प्रदेश एसआईआर: दावे और आपत्तियां 6 मार्च तक, नियमों के तहत होगा नाम...
लखनऊ, 7 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शनिवार को बताया कि इस अभियान के अंतर्गत दावे और आपत्तियां 6 मार्च, 2026 तक प्राप्त की जाएंगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का मटियाला को बड़ा तोहफा, 400 करोड़ रुपए के विकास कार्यों...
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को मटियाला विधानसभा क्षेत्र में लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपना संकल्प दोहराते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कभी फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। ये शिलान्यास केवल ईंट और पत्थर का प्रतीक नहीं है, बल्कि क्षेत्र के नागरिकों के विश्वास, सुविधाओं और बेहतर जीवन की मजबूत नींव हैं।
केंद्रीय बजट से विकसित भारत को मिलेगी नई गति, कुशीनगर में करोड़ों की सड़क...
कुशीनगर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी आधार है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह विकास विरोधी मानसिकता से ग्रस्त है और प्रदेश व देश की प्रगति को पचा नहीं पा रहा है।
सीएम रेखा गुप्ता ने जनकपुरी दुर्घटना पर कड़ा रुख अपनाया, सभी विभागों को आठ-सूत्रीय...
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी क्षेत्र में शुक्रवार को हुई दुखद दुर्घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी विभागों और कार्यान्वयन एजेंसियों को तत्काल, समयबद्ध कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
पूर्व रेलवे मालदा मंडल की अनूठी पहल: ‘रेलवन’ ऐप के लिए नुक्कड़ नाटक, हजारों...
मालदा, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे के डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूत करने और यात्रियों को आधुनिक, सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने एक अनूठी पहल की है। शनिवार को मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर 'रेलवन' ऐप के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म से रेल सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना था।
राजद कार्यालय में तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत, बोले- आज उनका समय, हमारा दौर...
पटना, 7 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को राजद का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद शनिवार को पहली बार पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
अग्नि-3 मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत की मजबूत रक्षा क्षमता का प्रतीक : एलजी...
जम्मू, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत द्वारा अग्नि-3 मिसाइल के सफल परीक्षण पर प्रतिक्रिया देते हुए लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने इसे देश की मजबूत होती रक्षा क्षमता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार डिफेंस सेक्टर में देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह गंभीर है। खासतौर पर भारत में बने रक्षा उपकरणों को बढ़ावा देने के साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीक के विकास पर भी लगातार काम किया जा रहा है।

