मिजोरम: असम राइफल्स ने 24 करोड़ रुपए की मेथामफेटामाइन टैबलेट जब्त कीं, एक गिरफ्तार
आइजोल, 7 फरवरी (आईएएनएस)। असम राइफल्स ने मिजोरम के सीमावर्ती क्षेत्र जोखावथर में बड़ी कार्रवाई कर करोड़ों रुपए का नशीला पदार्थ बरामद किया है। इस दौरान असम राइफल ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
वैश्विक मंच पर भारत मजबूत, टैरिफ कटौती को लेकर खटाना ने गिनाईं मोदी सरकार...
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए जाने वाले टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद गुलाम अली खटाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर सराहना की। उन्होंने इसे भारत की मजबूत वैश्विक स्थिति और प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व का परिणाम बताया।
जनकपुरी हादसे को लेकर आम आदमी पार्टी की पुलिस कमिश्नर को सस्पेंड करने की...
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। जनकपुरी इलाके में सड़क में खोदे गए गड्ढे में गिरकर एक युवक की मौत के मामले ने सियासी तूल पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर सरकार और दिल्ली पुलिस को जिम्मेदार ठहराते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की है।
मुंबई: लोकल ट्रेन के महिला डिब्बे में बुर्का पहन कर घुसा संदिग्ध, मचा हड़कंप
मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य रेलवे की एक लोकल ट्रेन में महिलाओं के आरक्षित डिब्बे में बुर्का पहने एक संदिग्ध व्यक्ति के घुसने से हड़कंप मच गया। महिला यात्रियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की और घटना का वीडियो भी बनाया। लेकिन, घाटकोपर स्टेशन पहुंचते ही वह चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।
मोबाइल स्नैचिंग करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, चोरी की बाइक से वारदात को देता...
नोएडा, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना सेक्टर-58 नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से मोबाइल फोन स्नैचिंग करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रिशू पुत्र सत्यनारायण के रूप में हुई है, जो दिल्ली के त्रिलोकपुरी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
देश ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है : केंद्रीय...
जम्मू, 7 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को जम्मू में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान, केन्द्रीय गृह मंत्री ने सड़क बुनियादी ढांचे, जल विद्युत परियोजनाओं, बिजली, उद्योग, पर्यटन, 4जी और ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में विकास की व्यापक समीक्षा की। बैठक में जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला, केन्द्रीय गृह सचिव और केन्द्र सरकार और जम्मू और कश्मीर सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
केरल में किसी भी हालत में एनपीआर लागू नहीं किया जाएगा : सीएम पी....
त्रिवेंद्रम, 7 फरवरी (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री पिन्नाराई विजयन ने शनिवार को स्पष्ट किया कि राज्य में किसी भी स्थिति में नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) लागू नहीं किया जाएगा।
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दिल्ली पुलिस का जवान गिरफ्तार, युवती ने...
ग्रेटर नोएडा, 7 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने की पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के एक गंभीर मामले में दिल्ली पुलिस में तैनात एक जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। यह मामला प्रेम संबंध, शादी को लेकर हुए विवाद और उसके बाद युवती द्वारा की गई आत्महत्या से जुड़ा है।
केरल को मिला पहला समर्पित अंग प्रत्यारोपण अस्पताल, मुख्यमंत्री ने रखी आधारशिला
कोझिकोड, 7 फरवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री पी. विजयन ने शनिवार को कहा कि केरल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन की स्थापना राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए सबसे बेहतरीन और सराहनीय कदमों में से एक है।
‘घूसखोर पंडत’ के विरोध में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष, कहा-...
मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म 'घूसखोर पंडत' को लेकर बवाल जारी है। हर तरफ फिल्म का विरोध जारी है। मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी सारी प्रचार-सामग्री को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।

