जल जीवन मिशन से 16 करोड़ घरों को मिल रहा नल से जल: सीआर...
जयपुर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा में बजट पर प्रधानमंत्री के जवाब न देने को लेकर जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सीआर पाटिल ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री को संसद में जवाब देना था, उसी दिन कांग्रेस ने जानबूझकर ऐसा माहौल बना दिया कि स्थिति बिगड़ सकती थी।
जम्मू-कश्मीर: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पुंछ में फॉरवर्ड इलाकों का दौरा किया
पुंछ, 7 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को फॉरवर्ड इलाकों का दौरा किया।
राजस्थान: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ‘बाघ संरक्षण नीति’ की समीक्षा का आह्वान किया
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को राजस्थान के अलवर में आयोजित 'टाइगर रेंज राज्यों के मुख्य वन्यजीव वार्डन और टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर्स के सम्मेलन' का उद्घाटन किया।
भारत-अमेरिका डील पर बोले संजय निरुपम, सुरक्षित किसान ही विकसित भारत की बुनियाद
मुंबई, 7 फरवरी (आईएएनएस)। शिवसेना नेता संजय निरुपम ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि किसानों की सुरक्षा और समृद्धि के बिना देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह स्पष्ट संकल्प दोहराया है कि जब तक देश का किसान सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर नहीं होगा, तब तक 'विकसित भारत' का सपना अधूरा रहेगा।
जनकपुरी हादसा दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों पर कार्रवाई जारी : भाजपा नेता
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के जनकपुरी इलाके में जल बोर्ड द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरकर 25 साल के युवक कमल ध्यानी की मौत के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।
केंद्रीय बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती और समाज के हर वर्ग को लाभ...
शाहजहांपुर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शनिवार को शाहजहांपुर पहुंचे, जहां उन्होंने जिला सहकारी बैंक के सभागार में एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पेश किए गए आम बजट 2026-27 की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डाला और कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा और समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाएगा।
दिल्ली जनकपुरी हादसा: एफआईआर में खुलासा- कोई चेतावनी बोर्ड नहीं, न बैरिकेड, न रोशनी
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक बाइक सवार युवक की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई थी। एफआईआर में खुलासा हुआ है कि सड़क पर खोदे गए इस गड्ढे के पास कोई चेतावनी बोर्ड, बैरिकेड, रिफ्लेक्टर, लाइट या कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं था। इस लापरवाही के कारण 25 वर्षीय कमल की जान चली गई।
इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर किसानों की मुहर, बोले- सरकार का फैसला सही
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते को लेकर देशभर में चर्चा तेज है। इस समझौते के साथ ही दोनों देशों की साझेदारी एक और कदम आगे बढ़ गई है। सबसे खास बात यह रही कि इस ट्रेड डील में भारत के कृषि और डेयरी सेक्टर को पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है। राजनीतिक और आर्थिक नजरिए से यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे सीधे तौर पर देश के किसानों के हित जुड़े हुए हैं।
तृणमूल नेता ने एसआईआर सुनवाई की ‘बाधित’, सोशल मीडिया पर कथित वीडियो वायरल
कोलकाता, 7 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के भादुरिया में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावों और आपत्तियों की सुनवाई के सेशन में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के एक ग्रुप का हंगामा करते हुए एक कथित वीडियो वायरल हो गया है।
दिल्ली में भाजपा सरकार के एक साल पूरे, जनता के बीच पेश करेंगे रिपोर्ट...
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के एक साल पूरे होने को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जनता ने 8 फरवरी को अपना आशीर्वाद देकर भाजपा के 48 विधायकों को जीत दिलाई थी, और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी थी। इसके जश्न और रिपोर्ट कार्ड पेश करने के लिए सरकार 8 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक पूरी दिल्ली में लोगों के बीच कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू कर रही है।

