दिल्ली : जहांगीरपुरी में बंद कमरे में गैस हीटर से दो युवकों की मौत
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। शनिवार की सुबह पुलिस स्टेशन जहांगीरपुरी को पीसीआर कॉल मिली कि कुछ लोग बेहोश पड़े हैं। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां डी-ब्लॉक में एक बंद कमरे में दो युवक बिस्तर पर बेहोश हालत में मिले। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
छत्तीसगढ़ में यातायात जागरूकता: फेसबुक लाइव ‘खाकी टॉक्स’ में हजारों शामिल, नाबालिगों के स्टंट...
रायपुर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं और नाबालिगों में यातायात जागरूकता फैलाने का अनूठा प्रयास किया है।
सिंहस्थ कुंभ मेला 2027: एनटीकेएमए ने हाइजीन पर टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी का गठन किया
नासिक, 7 फरवरी (आईएएनएस)। नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान स्वच्छता, पीने के पानी और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए नासिक त्र्यंबकेश्वर कुंभ मेला अथॉरिटी (एनटीकेएमए) ने वाटर, सैनिटेशन और हाइजीन (वॉश) पर एक विशेष टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी कुंभ मेले की पूरी प्लानिंग, अमल और निगरानी में तकनीकी सलाह और मार्गदर्शन देगी।
छत्तीसगढ़ : बीजापुर में 30 माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण
बीजापुर, 7 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे के मौके पर 30 माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। यह घटना छत्तीसगढ़ सरकार की 'पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन' अभियान के तहत हुई, जो आत्मसमर्पण और पुनर्वास की नीति पर आधारित है।
अमेरिका के साथ ट्रेड डील भारत को 2030 तक 100 अरब डॉलर का वस्त्र...
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के साथ ट्रेड डील भारत को 2030 तक 100 अरब डॉलर का वस्त्र निर्यात लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगी। यह बयान शनिवार को सरकार की ओर से दिया गया।
हमारा देश बेईमानी से नहीं, संविधान से चलता है: मंत्री संजय निषाद
लखनऊ, 7 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने कहा कि हमारा देश बेईमानी से नहीं चलता है, बल्कि संविधान से चलता है। लोकतांत्रिक प्रणाली के तहत मतदान की प्रक्रिया को संपन्न कराया जाता है, जिसके तहत जनप्रतिनिधि का चयन किया जाता है और इन लोगों का काम होता है कि देश में संविधान को लागू कराएं। इस दिशा में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता है।
बिहार: अदालत ने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा
पटना, 7 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शनिवार को पटना की अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उन्हें दो दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत अब उनकी जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगी।
बसपा की चुनावी तैयारी तेज, कार्यकर्ता बोले- पार्टी नेतृत्व ने जो दायित्व सौंपे हैं,...
लखनऊ, 7 फरवरी (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में पार्टी की एक विशेष बैठक को संबोधित किया। बैठक के दौरान पार्टी संगठन की जमीनी तैयारियों की समीक्षा की गई और आगामी रणनीति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
हरियाणा : सोनीपत में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार, ढाई किलो चरस के साथ सिंडिकेट...
सोनीपत, 7 फरवरी (आईएएनएस)। हरियाणा पुलिस की सोनीपत क्राइम ब्रांच कुंडली ने नशा तस्करी के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें सरगना एक महिला है। हिमाचल प्रदेश की रहने वाली राधा देवी और उसके साथी नरेश को ढाई किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत बाजार में करीब 8 लाख रुपए बताई जा रही है।
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब और दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरर...
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को मलेशिया पहुंचे। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया।

