बिहार में गन्ना खरीद में आई तेजी, किसानों से अब तक 351 लाख क्विंटल...
पटना, 31 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में सत्ताधारी एनडीए ने राज्य में बंद चीनी मिलों को चालू करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। चीनी मिलों को पूरी क्षमता के साथ चलाने के लिए अब गन्ने की खेती को बढ़ावा भी दिया जा रहा है, जिसके तहत कई तरह की कार्ययोजना बनाई गई है।
किसानों के लिए फार्मर आईडी बनवाना क्यों है जरूरी? जानिए वजह और फायदे
नूंह, 31 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने किसानों के लिए एक नई योजना शुरू की है, जिसके तहत अब हर किसान की अपनी फार्मर आईडी बनाई जाएगी। यह आईडी उन्हीं किसानों के लिए है जिनके नाम पर जमीन है। हालांकि किसानों के बीच इसको लेकर कुछ गलतफहमियां फैली हुई हैं।
मध्य प्रदेश सरकार किसानों का जीवन संवारने के लिए मिशन मोड में: सीएम मोहन...
भोपाल, 31 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश सरकार वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के तौर पर मना रही है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के जीवन को संवारने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है।
नशीले पदार्थों के मुद्दे पर भाजपा ने कर्नाटक सरकार को घेरा, गृह मंत्री के...
बेंगलुरु, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई ने गृह मंत्री जी. परमेश्वर के इस्तीफे की मांग की है और आरोप लगाया है कि पुलिस नशीले पदार्थों की समस्या से निपटने में विफल रही है।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद में प्रशिक्षण कार्यशाला एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
गाजियाबाद, 31 जनवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, गाजियाबाद नागरिकों को पासपोर्ट से जुड़ी सेवाएं सुचारु, पारदर्शी एवं सुलभ रूप से उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के क्षेत्राधिकार में एक पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके), गाजियाबाद में संचालित किया जा रहा है, जबकि विभिन्न जनपदों में कुल 11 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) कार्यरत हैं। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को उनके निकट ही पासपोर्ट सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
आईआरसीटीसी का ऐतिहासिक इंटीग्रेशन, नमो भारत और रेलवे यात्रियों के लिए शुरू हुई निर्बाध...
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल की शुरुआत की है। दोनों संस्थानों के बीच अब एक निर्बाध और एकीकृत टिकट बुकिंग प्रणाली लागू कर दी गई है, जिससे नमो भारत और भारतीय रेलवे के यात्रियों को एंड-टू-एंड यात्रा की योजना बनाना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने पर पीएम मोदी ने सुनेत्रा पवार को दीं...
मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत उपख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने आज लोकभवन में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल शुरू करने वाली सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं दी हैं।
पीएम मोदी 1 फरवरी को पंजाब दौरे पर, हलवारा हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल...
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 फरवरी, 2026 को पंजाब के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी पंजाब के डेरा सचखंड बल्लां में मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे संत निरंजन दास जी से भी बातचीत करेंगे।
फर्जी निवेश योजनाओं का खुलासा: ईडी ने मेटलॉइड्स टेक्नोलॉजीज और उसके निदेशकों के खिलाफ...
हैदराबाद, 31 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हैदराबाद जोनल कार्यालय ने मेटलॉइड्स टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (एमटीपीएल), उसके प्रबंध निदेशक जयंत बिस्वास और उनकी पत्नी मौसुमी बिस्वास के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत अभियोजन शिकायत दायर की है। यह शिकायत विशेष पीएमएलए कोर्ट, रंगारेड्डी (हैदराबाद) में दाखिल की गई, जिस पर अदालत ने 28 जनवरी 2026 को संज्ञान ले लिया है।
सीएम रेखा गुप्ता ने अभय वर्मा की मां उर्मिला देवी को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा के मुख्य सचेतक अभय वर्मा की पूज्य माता उर्मिला देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

