Friday, May 8, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश: पूर्व स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमरनाथ मित्तल की 9.79 करोड़ की संपत्ति ईडी...

भोपाल, 31 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के भोपाल जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश सरकार के तत्कालीन स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. अमरनाथ मित्तल और उनकी पत्नी अलका मित्तल की लगभग 9.79 करोड़ रुपये मूल्य की चल-अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क कर ली हैं। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई है।

महाराष्ट्र: बुलढाणा में पुलिस ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर वाहन चालकों को किया जागरूक

बुलढाणा, 31 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली जान-माल की हानि को रोकने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस ने सड़क सुरक्षा सप्ताह-2026 के दौरान एक भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली। यह रैली शहर पुलिस थाना और यातायात शाखा के संयुक्त प्रयास से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।

अरब विदेश मंत्रियों से पीएम मोदी ने की मुलाकात, ऐतिहासिक संबंधों और सहयोग...

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अरब विदेश मंत्रियों की मीटिंग के दूसरे राउंड में शामिल होने वाले विदेश मंत्रियों से शनिवार को भारत मंडपम में मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत और अरब दुनिया के बीच गहरे और ऐतिहासिक लोगों के बीच संबंधों पर जोर दिया।

भोपाल के मुस्लिम समाज की मांग, गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाए

भोपाल, 31 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्लॉटर हाउस और गोहत्या का मामला तूल पकड़ चुका है। इसी बीच राजधानी में गोहत्या के विरोध में मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतरे और अनोखेतरीकेह से विरोध दर्ज कराया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने गायों को सब्जियां खिलाईं।

आनंद दुबे ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवाल, बोले-सुनेत्रा पवार को लेकर जल्दबाजी...

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव आयोग को लेकर उठाए गए सवालों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री को यह अधिकार है कि वह चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और नियमों में बदलाव की मांग करे।

एपीएसएसडीसी-सीमेंस प्रोजेक्ट घोटाला: ईडी की कार्रवाई, 54.74 करोड़ की संपत्ति कुर्क

हैदराबाद, 31 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के हैदराबाद जोनल कार्यालय ने आंध्र प्रदेश स्टेट स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एपीएसएसडीसी) के सीमेंस प्रोजेक्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डिज़ाइनटेक सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (डीटीएसपीएल), उसके प्रबंध निदेशक विकास विनायक खानवेलकर, सुमन बोस, मुकुल चंद्र अग्रवाल, सुरेश गोयल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ पूरक अभियोजन शिकायत दायर की है।

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस से मिले एनसीपी के नेता, सुनेत्रा लेंगी उपमुख्यमंत्री की शपथ

मुंबई, 31 जनवरी (आईएएनएस)। दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार के एनसीपी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद पार्टी नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी।

एक्साइज ड्यूटी रिबेट घोटाले में सीबीआई कोर्ट ने 3 लोगों को सुनाई 3 साल...

अहमदाबाद, 31 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने एक्साइज ड्यूटी में धोखाधड़ी के मामले में तीन लोगों को दोषी ठहराते हुए तीन साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला करीब 17 साल पुराना है।

छात्रा की मौत मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश जनांदोलनों और परिजनों के संघर्षों...

पटना, 31 जनवरी (आईएएनएस)। भाकपा (माले) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने पटना में नीट छात्रा के मौत मामले की जांच सीबीआई से कराने की सरकार की अनुशंसा को जनांदोलनों और परिजनों के संघर्षों की जीत बताया है।

भोपाल में 3 लाख मतदाताओं के नाम कटे: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

भोपाल 31 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बड़े सवाल उठाए हैं और कहा कि नई मतदाता सूची के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है। भोपाल में ही ढाई से तीन लाख मतदाताओं के नाम काटे हैं।

खरी बात