ममता बनर्जी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती हैं: अग्निमित्रा पॉल
कोलकाता, 30 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने आनंदपुर स्थित वेयरहाउस में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती हैं और लोगों की मौत पर उन्हें कोई पछतावा नहीं है। अगर पछतावा होता तो वेयरहाउस के मालिक की गिरफ्तारी हो चुकी होती।
महाराष्ट्र : एनसीपी की शनिवार को विधायक दल की बैठक, सुनेत्रा को बड़ी जिम्मेदारी...
मुंबई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शनिवार को दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक आयोजित करेगी, जिसमें दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नया नेता चुना जाएगा। सुनेत्रा बाद में शाम को लोक भवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं।
‘विरोध करने वाले महापापी,’ ‘द केरल स्टोरी 2’ के टीजर को मिला संत-समाज का...
अयोध्या, 30 जनवरी (आईएएनएस)। कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' का टीजर आते ही छा गया है, जिसमें हिंदू लड़कियों को प्यार के जाल में फंसा कर जबरन धर्मांतरण कराने की कहानी को मार्मिक तरीके से दिखाया है।
माघ मेला विवाद : शंकराचार्य की पालकी रोकने और शिष्यों से मारपीट के खिलाफ...
प्रयागराज, 30 जनवरी (आईएएनएस)। प्रयागराज माघ मेले में ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के साथ पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल की गई।
कर्नाटक: कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय ने ऑफिस में की आत्महत्या, जांच जारी
बेंगलुरु, 30 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार को एक बड़े घटनाक्रम में देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी कॉन्फिडेंट ग्रुप के संस्थापक और अध्यक्ष सीजे रॉय ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पश्चिम बंगाल में सत्ता के करीब होने की वजह से सुरक्षित लोग जवाबदेही से...
कोलकाता, 30 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय राज्यमंत्री सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आनंदपुर में हुई आग की घटना का जिम्मेदार प्रशासन को ठहराया है।
गुजरात: अहमदाबाद में 1.50 करोड़ रुपए की चोरी की वस्तुएं बरामद, दो गिरफ्तार
अहमदाबाद, 30 जनवरी (आईएएनएस)। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने शहर के सैटेलाइट इलाके में स्थित मानेकबाग सोसाइटी में हुई एक बड़ी चोरी के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 1.47 करोड़ रुपए की चोरी की गई संपत्ति बरामद की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
रियलिटी शो ‘द 50’ में दिखेंगी बेबिका धुर्वे, बताया बिग बॉस से ज्यादा खतरनाक
मुंबई, 30 जनवरी (आईएएनएस)। कलर्स टीवी पर नया रियलिटी शो 'द 50' 1 फरवरी से दस्तक देने वाला है, जिसमें टीवी जगत से लेकर सोशल मीडिया के फेमस चेहरों को एक ही महल में देखा जाएगा।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में तीन दिवसीय खेल-कूद कार्यक्रम का समापन
पटना, 30 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में आयोजित तीन दिवसीय अन्तर महाविद्यालय खेल-कूद एवं सांस्कृतिक समागम 2026 शुक्रवार को संपन्न हुआ। दस महाविद्यालयों की कुल 11 टीमों के 503 (240 महिला एवं 263 पुरूष) प्रतिभागियों ने खेल और सांस्कृतिक कला के विभिन्न विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे खेल एवं सांस्कृतिक समागम में प्रतिभागी खेल भावना से ओतप्रोत पाये गये।
दिल्लीवासियों को राहत, एलपीएससी माफी योजना 15 अगस्त तक बढ़ी
नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार की लेट पेमेंट सरचार्ज (एलपीएससी) माफी योजना को जनता से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इस योजना ने पारदर्शी प्रशासन और न्यायपूर्ण बिलिंग सुधारों को लेकर नागरिकों का भरोसा मजबूत किया है। अब तक 3.30 लाख से अधिक उपभोक्ता इसका लाभ उठा चुके हैं, जिसके तहत लगभग 1,500 करोड़ रुपए का ब्याज माफ किया गया है, जबकि 430 करोड़ रुपए से अधिक की मूल राशि 29 जनवरी तक वसूल की जा चुकी है।

