तेलंगाना के राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री ने बापू घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की
हैदराबाद, 30 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा और उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लंगर हाउस स्थित बाबू घाट पर पुष्पांजलि अर्पित की, जहां महात्मा गांधी की अस्थियों को मूसी और एसी नदियों के संगम में विसर्जित किया गया था।
नीट छात्रा की मौत मामले में बिहार सरकार लगातार कर रही कार्रवाई: सांसद राजेश...
नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत के मामले ने राजनीतिक और कानूनी हलकों में हलचल तेज कर दी है। इस मामले को लेकर अलग–अलग पक्षों से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राजद-कांग्रेस लगातार प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा में शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़ा अकाउंटिंग महाकुंभ, 40 देशों के...
नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा अकाउंटिंग सम्मेलन प्रारंभ हो गया है। शुक्रवार से शुरू हुए इस अकाउंटिंग महाकुंभ में 40 से ज्यादा देशों के 10,000 से अधिक प्रतिनिधि आ रहे हैं। वहीं, 200 अंतरराष्ट्रीय अकाउंटिंग प्रोफेशनल 50 विभिन्न सत्रों में शामिल हो रहे हैं।
जेएनयू में ब्राह्मणवाद के खिलाफ लगे नारे, एबीवीपी का पलटवार-यूनिवर्सिटी बर्बादी के नारे लगाने...
नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) एक बार फिर चर्चा में आया है। सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगा दी है। इस फैसले के खिलाफ जेएनयू के कुछ लेफ्ट विचारधारा वाले छात्रों और अन्य संगठनों ने साबरमती ढाबे के पास विरोध प्रदर्शन किया। करीब 50 छात्र जमा हुए और ब्राह्मणवाद का प्रतीकात्मक पुतला जलाया और ब्राह्मणवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए।
दिल्ली मेट्रो का सार्वजनिक परिवहन के रूप में विस्तार प्राथमिकता: सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को शहर की मेट्रो परिवहन प्रणाली पर अपना विश्वास दोहराया और नेटवर्क के विस्तार के लिए वित्तीय और प्रशासनिक सहायता जारी रखने का वादा किया।
अजित पवार की मौत पर ओछी राजनीति कर रहा विपक्ष: शाहनवाज हुसैन
नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की विमान हादसे में हुई मौत पर सवाल उठाने पर कहा कि विपक्ष ओछी राजनीति करने पर उतर गया है।
मथुरा जन्मभूमि-ईदगाह विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहस टाली, 20 फरवरी को अगली सुनवाई
प्रयागराज, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में शुक्रवार को प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें हिंदू पक्ष की ओर से दाखिल 18 अलग-अलग वादों पर विचार किया गया। न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना की एकल पीठ ने दोपहर दो बजे से इस मामले की सुनवाई की।
कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी के नाम पर रखा...
नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के रेलवे स्टेशन के नए नाम की घोषणा की है। सरकार ने कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी के नाम पर रख दिया है। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद इस रेलवे स्टेशन का नाम अब शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ रेलवे स्टेशन हो गया है।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारी, चार...
ग्वालियर, 30 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार और भारी माल से लदे ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
गाय सुरक्षा पर कानून पहले से सख्त, उन्हें ठीक से लागू करने की जरूरत:...
मुरादाबाद, 30 जनवरी (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रदेश में गाय को राज्यमाता घोषित करने की मांग की। सपा नेता एसटी हसन ने कहा कि गाय को राज्यमाता का दर्जा देने से हमें दिक्कत नहीं है।

