कमजोर वर्ग से भेदभाव को जन्मसिद्ध अधिकार मानने वालों को यूजीसी से परेशानी: चंद्रशेखर...
नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से लागू किए गए 'उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के नियम, 2026' पर विवाद बढ़ रहा है। भीम आर्मी के प्रमुख और आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि जिन लोगों को लगता था कि कमजोर वर्ग के बच्चों से भेदभाव करना उनका जन्मसिद्ध अधिकार है, उन्हीं लोगों को दिक्कत हो रही है।
चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने एसवाईएल नहर पर की वार्ता, मुद्दे...
चंडीगढ़, 27 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा के बीच दशकों पुराने सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के पानी के बंटवारे के विवाद को शांति से सुलझाने के लिए साझा राजधानी चंडीगढ़ में बैठक हुई। इस बैठक में शामिल पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने मंगलवार को कहा कि उनकी बातचीत सकारात्मक रही और आने वाले समय में अधिकारी स्तर पर बातचीत होगी।
गणतंत्र दिवस समारोह में पूर्वोत्तर की भावना झलकी: हिमंत बिस्वा सरमा
गुवाहाटी, 27 जनवरी (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में पूर्वोत्तर की भावना सही मायने में प्रतिबिंबित हुई, जिसमें कर्तव्य पथ पर असम की संस्कृति और विरासत को प्रमुखता दी गई।
धान खरीद में गड़बड़ी और पीयूसीसी जुर्माने के खिलाफ 28 जनवरी को ओडिशा बंद,...
भुवनेश्वर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस ने मंगलवार को ओडिशा नबा निर्माण कृषक संगठन द्वारा 28 जनवरी को ओडिशा बंद के आह्वान का खुले तौर पर समर्थन देने की घोषणा की है। संगठन का कहना है कि राज्य में धान की खरीद में बड़ी गड़बड़ी हो रही है, स्मार्ट मीटर की स्थापना में अव्यवस्था है और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसीसी) के नाम पर किसानों और आम जनता से अधिक जुर्माना लिया जा रहा है।
समस्तीपुर में जनता की आवाज बनीं शांभवी चौधरी, सांसद ने जनता दरबार में सुनीं...
पटना, 27 जनवरी (आईएएनएस)। अकसर लोगों की शिकायत होती है कि उनकी बात जनप्रतिनिधियों तक नहीं पहुंच पाती है और स्थानीय स्तर पर जो समस्याएं होती हैं, उनका हल नहीं हो पाता है। लोगों की समस्या को दूर करने के लिए लोजपा (रामविलास) ने तय किया है कि उनके विधायक और सांसद अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाएंगे। इस कड़ी में मंगलवार को समस्तीपुर में सांसद शांभवी चौधरी के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया।
ऊर्जा परिवर्तन तभी सफल होगा, जब लगातार और संतुलित निवेश किया जाए : हरदीप...
नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। 'इंडिया एनर्जी वीक 2026' की मंगलवार को औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें निवेश, साझेदारी और ऊर्जा बदलाव को जमीन पर उतारने की जरूरत पर खास जोर दिया गया।
दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, खड़गे-राहुल गांधी की अध्यक्षता में चुनावी रणनीति...
नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने राज्य-वार समीक्षा बैठकों की श्रृंखला में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक मंगलवार को दिल्ली में आयोजित हुई, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता रही। उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने भी इसमें भाग लिया।
केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में, नॉर्थ ब्लॉक में हलवा सेरेमनी का...
नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारियां अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गई हैं। इस मौके पर मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के नॉर्थ ब्लॉक स्थित बजट प्रेस में पारंपरिक हलवा सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मौजूद रहे।
पटना में ब्रिटिश नागरिक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का...
पटना, 27 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के एक होटल में एक ब्रिटिश नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के एक दिन बाद अब जिला पुलिस मौत की सही वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
चावल उत्पादन में भारत दुनिया में नंबर-1, घटिया कीटनाशकों पर लगेगी लगाम: शिवराज सिंह...
रायपुर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में भारत विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारत ना सिर्फ खुद विकास के प्रतिमान प्रतिदिन गढ़ रहा है, बल्कि वसुधैव कुटंबकम के तहत समस्त विश्व को एक परिवार मानते हुए उसकी कल्याण के लिए काम कर रहा है। हम विश्वभर में विकास के संबंधित काम के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं कर रहे हैं।

