झारखंड: रांची के कर्बला में पीएमश्री स्कूल से बदल रही सरकारी शिक्षा की तस्वीर,...
रांची, 27 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएमश्री (प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया) के तहत झारखंड सहित देशभर के सरकारी स्कूलों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य चयनित सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मॉडल बनाना है, ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी निजी स्कूलों के समान शिक्षा का वातावरण मिल सके।
झारखंड में नगर निकाय चुनाव का ऐलान, 23 फरवरी को मतदान और 27 को...
रांची, 27 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड में लंबे इंतजार के बाद नगर निकायों के चुनाव का बिगुल बज गया है। सभी 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को चुनाव कराए जाएंगे, जबकि मतगणना 27 फरवरी को होगी।
‘हरियाणा हमारा दुश्मन नहीं, भाई है’, एसवाईएल मुद्दे पर सीएम सैनी के साथ चर्चा...
चंडीगढ़, 27 जनवरी (आईएएनएस)। सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच मंगलवार को चंडीगढ़ में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक हुई। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आमने-सामने बैठे और पानी के इस संवेदनशील मुद्दे पर विस्तार से बातचीत की।
विजय शर्मा ने शकील अहमद के बयान का किया समर्थन, कहा- राहुल गांधी को...
रायपुर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद का समर्थन करते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वे किसी भी काम को जिम्मेदारी से नहीं करते हैं।
भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण से सम्मानित करना हमें मंजूर नहीं: शिवसेना-यूबीटी सांसद संजय...
मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण दिए जाने का लगातार विरोध हो रहा है। शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग दुखी हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज और महात्मा ज्योतिबा फूले का अपमान करने वाले को सरकार ने पद्मभूषण से सम्मानित किया है।
अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा राजनीति से प्रेरित, डीएम पर बंधक बनाने के आरोप झूठे:...
लखनऊ, 27 जनवरी (आईएएनएस)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओपी राजभर ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट इस्तीफा विवाद, धार्मिक-सामाजिक मुद्दों, अल्पसंख्यक राजनीति और अंतरराष्ट्रीय समझौतों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद मचे राजनीतिक और प्रशासनिक घमासान पर राजभर ने इसे राजनीति से प्रेरित कदम बताया।
भारत से पहुंची पहली शिलाएं, फ्रांस में बीएपीएस के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर निर्माण...
पेरिस, 27 जनवरी (आईएएनएस)। पेरिस में सोमवार को भारत से बुसी-सेंट-जॉर्जेस स्थित बीएपीएस के नए पारंपरिक हिंदू मंदिर के लिए पहली पत्थरों के आगमन के साथ फ्रांको-भारतीय सांस्कृतिक सहयोग में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित हुआ। इन पत्थरों का औपचारिक स्वागत फ्रांस में अपनी तरह के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर के निर्माण के अगले चरण की शुरुआत का प्रतीक है, जो समय-सिद्ध शिल्पकला और साझा विशेषज्ञता के माध्यम से साकार हो रहा है।
अयोध्या के संतों ने मंदिरों में गैर हिंदुओं के प्रवेश वर्जित करने के बीकेटीसी...
अयोध्या, 27 जनवरी (आईएएनएस)। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने को लेकर लाए जा रहे प्रस्ताव का अयोध्या के संतों ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह सही फैसला है और सबके हित में है।
‘हमारी मांग जायज है’, देश के विभिन्न राज्यों में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, जानें...
नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। मंगलवार को देश भर में पब्लिक सेक्टर्स के बैंक कर्मचारी 5-डे वर्क वीक की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं, जिससे बैंकों में कामकाज प्रभावित है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने इस देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यह संगठन 9 बैंक यूनियनों का संयुक्त मंच है, जो सरकारी बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है। यह फैसला 23 जनवरी को मुख्य श्रम आयुक्त के साथ हुई बैठक में कोई समाधान न निकलने के बाद लिया गया।
राहुल गांधी एक अच्छे नेता हैं; देश को उनकी जरूरत है: शकील अहमद
नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद की ओर से राहुल गांधी पर दिए गए बयान को कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने गलत बताया है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी राय होती है, लेकिन राहुल गांधी एक अच्छे नेता हैं और देश को उनकी जरूरत है।

