Tuesday, May 5, 2026
SGSU Advertisement

राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालयों में इस साल से लागू होगा डिजिटल वैल्यूएशन सिस्टम, मूल्यांकन...

कटनी, 27 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि इस साल प्रदेश के विश्वविद्यालयों में डिजिटल वैल्यूएशन सिस्टम लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक परीक्षाओं की कॉपियों को बंडल में पैक करके ऑफलाइन जांच के लिए ले जाया जाता था, लेकिन अब ऑनलाइन मूल्यांकन से पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनेगी।

महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में वीआईपी प्रवेश पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया...

उज्जैन, 27 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के गर्भगृह में वीआईपी प्रवेश को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को साफ कहा कि महाकाल के सामने कोई वीआईपी नहीं होता और गर्भगृह में कौन जाएगा, यह फैसला मंदिर प्रशासन को ही करना है, अदालत इसमें दखल नहीं देगी।

लड़ाई में सिर्फ मजबूत होना काफी नहीं, जो तकनीक को अपनाता है वही आगे...

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। आज के दौर में, खासकर लड़ाई के मैदान में, अब सिर्फ मजबूत होना काफी नहीं है, बल्कि तेज होना भी उतना ही जरूरी है। जो देश तेजी से सोचता है, तेजी से निर्णय लेता है और तेजी से तकनीक को इस्तेमाल में लाता है, वही आगे निकल जाता है।

राहुल गांधी कायर नहीं, भाजपा के खिलाफ सीना तानकर खड़े हैं: हुसैन दलवई

मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दिए गए बयान और उसके बाद उनके घर पर हमले की आशंका को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन दलवई ने तल्ख टिप्पणी की। मुंबई में मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा कि किसी भी तरह का हमला पूरी तरह गलत है और लोकतंत्र में असहमति का जवाब हिंसा नहीं हो सकता।

मदर ऑफ ऑल डील्स पर सहमति तो बस शुरुआत है: उर्सुला वॉन डेर लेयेन

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता पूरी कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “यूरोप और भारत आज इतिहास बना रहे हैं। हमने सभी सौदों की जननी ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ पर सहमति बना ली है। इससे दो अरब लोगों का फ्री ट्रेड ज़ोन बनेगा और दोनों पक्षों को लाभ होगा। यह तो बस शुरुआत है।”

कट्टरपंथी हिंसा में बढ़ोतरी, बांग्लादेशी रोहिंग्या नेटवर्क सक्रिय: किरीट सोमैया

मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने कट्टरपंथी गतिविधियां, अवैध घुसपैठ और पुलिस-गठजोड़ को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। देश का आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने दावा कि देश में कट्टरपंथी हिंसा लगातार बढ़ रही है, जिसमें खास तौर पर बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमानों की भूमिका सामने आ रही है।

शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी आरएसएस के कंट्रोल में, राहुल गांधी पर बेबुनियाद आरोप न...

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। यूजीसी के नए नियमों पर शुरू हुए विवाद पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्रालय पूरी तरह से आरएसएस के कंट्रोल में आ गया है। जो आरएसएस चाह रहा है, यूजीसी वह कर रहा है।

अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर उमा भारती बोलीं- शंकराचार्य होने का सबूत मांगकर प्रशासन ने किया...

नई दिल्ली/भोपाल, 27 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य होने का सबूत मांगकर प्रशासन ने अपनी मर्यादाओं और अधिकारों का उल्लंघन किया है।

दिल्ली में रेप के दो मामलों में फरार शख्स गुरुग्राम से गिरफ्तार, 2016 और...

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रेप के दो मामलों में फरार चल रहे आरोपी करण डोलतानी (33) को गिरफ्तार किया है। करण मटियाला एक्सटेंशन का रहने वाला है। बिंदापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज दो अलग-अलग मामलों में पुलिस को उसकी तलाश थी।

सुबह के नाश्ते से रात के खाने तक, आपकी सेहत का भरोसेमंद साथी है...

नई दिल्ली, 27 जनवरी (आईएएनएस)। सुबह की शुरुआत अगर हल्के, स्वादिष्ट और सेहतमंद नाश्ते से हो जाए तो पूरा दिन अच्छा निकलता है। ऐसे में दलिया एक ऐसा भोजन है, जो सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक आपकी सेहत का भरोसेमंद साथी बन सकता है।

खरी बात